विराट कोहली ने कहा है, मैं टी20 विश्व कप में पारी की शुरुआत करूंगा : इशान किशन अबुधाबी, नौ अक्टूबर (भाषा) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार दो अर्धशतक जमाकर फॉर्म में वापसी करने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने कहा कि कप्तान विराट कोहली ने उनसे कहा है कि उन्हें टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम में एक सलामी बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा है।
इस 23 वर्षीय बल्लेबाज ने मुंबई इंडियन्स के लिये पिछले दो मैचों में 32 गेंदों पर 84 और 25 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाये लेकिन उनके ये प्रयास काम नहीं आये क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स से नेट रन रेट में पिछड़ने के कारण उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पायी।
रोहित शर्मा भारत के लिये सभी प्रारूपों में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं।
टी20 में केएल राहुल और कोहली उनके साथ पारी का आगाज करते रहे हैं लेकिन आगामी टी20 विश्व कप में किशन भी यह भूमिका निभा सकते हैं।
किशन ने कहा, ‘‘मुझे पारी की शुरुआत करना पसंद है और यही बात विराट भाई ने भी कही है।
लेकिन शीर्ष स्तर पर आपको हर चीज के लिये तैयार रहना होता है।
’’ किशन को खुशी है कि उन्होंने फॉर्म में वापसी कर ली है जो कि एक बड़े टूर्नामेंट से पहले भारत के लिये अच्छा है।
उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप से पहले अच्छी लय में लौटना मेरे लिये और टीम के लिये अच्छा है।
’’ मुंबई इंडियन्स को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये कम से कम 170 रन के अंतर से जीत हासिल करनी थी जो कि लगभग असंभव था हालांकि पांच बार के चैंपियन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी मैच में 235 रन बनाये थे।
किशन ने कहा, ‘‘अच्छी मानसिक स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है।
मुझे पता था कि हम करो या मरो की स्थिति में हैं।
यह सिर्फ इरादा और सकारात्मक मानसिकता थी।’’ उन्होंने कहा, "आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा।
उस मानसिकता में रहना महत्वपूर्ण है।
मैंने विराट भाई, एचपी (हार्दिक पांड्या), केपी (पोलार्ड) के साथ बातचीत की और वे भी ऐसे ही इरादों के साथ उतरे थे।’’
Article Advertisement
Sports
विराट कोहली ने कहा है, मैं टी20 विश्व कप में पारी की शुरुआत करूंगा : इशान किशन
विराट कोहली ने कहा है, मैं टी20 विश्व कप में पारी की शुरुआत करूंगा : इशान किशन अबुधाबी, नौ अक्टूबर (भाषा) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार दो अर्धशतक जमाकर फॉर्म में वापसी करने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने कहा कि कप्तान विराट कोहली ने उनसे कहा है कि उन्हें टी20 विश्व कप के लिये भ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
