यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस बरकरार, दिल्ली दरबार में हाजिरी का सिलसिला तेज; जानें कौन-कौन रेस में यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है।
हालांकि जल्द नये अध्यक्ष के ऐलान को लेकर चर्चाओं का बाजार लगातार गर्म है।
इस बीच दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने वालों की संख्या खासी बढ़ गई है।
कुछ दिग्गज खुद के लिए तो कई करीबियों के लिए लॉबिंग करने में जुटे हैं।
बीते तीन दिनों में यूपी के आधा दर्जन नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है।
योगी सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू होने के साथ ही भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा था।
ज्यों-ज्यों समय बीत रहा है, अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है।
इस रेस में केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्रियों के अलावा सांसद, विधायक, एमएलसी और प्रदेश पदाधिकारी शामिल हैं।
दो दिन पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अगले दिन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नड्डा से मुलाकात की।
हालांकि केशव को हाल ही में स्वतंत्रदेव सिंह को हटाकर विधान परिषद में दल का नेता बनाया गया है।
गत दिवस एमएलसी विद्यासागर सोनकर के भी नड्डा से मिलने की चर्चा है।
इनके अलावा भी कई अन्य नेता हाल ही में नड्डा के अलावा गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।
इन मुलाकातों को अध्यक्ष पद के लिए पेशबंदी के रूप में देखा जा रहा है।
दरअसल, पार्टी के कुछ दिग्गज अपनी बात न बन पाने की स्थिति में किसी अपने की ताजपोशी कराना चाहते हैं।
ऐसे में लॉबिंग का सिलसिला तेज हो गया है।
उधर, पार्टी नेतृत्व भीफैसला लेने से पहले सबका मन टटोलने में लगा है।
नया अध्यक्ष 2024 को ध्यान में रखकर बनाया जाना है, सो फूंक-फूंककर कदम रखे जा रहे हैं।
यूपी के जातीय के साथ ही सियासी समीकरणों का भी ध्यान रखा जा रहा है।
बीते दिनों दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद अब माना जा रहा है कि सप्ताहभर में पार्टी को नया अध्यक्ष मिल सकता है।
Article Advertisement
Business
यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस बरकरार, दिल्ली दरबार में हाजिरी का सिलसिला तेज; जानें कौन-कौन रेस में
यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस बरकरार, दिल्ली दरबार में हाजिरी का सिलसिला तेज; जानें कौन-कौन रेस में यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है। हालांकि जल्द नये अध्यक्ष के ऐलान को लेकर चर्चाओं का बाजार लगातार गर्म है। इस बीच दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने वालों की संख्या खा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

Business
₹59,113 करोड़ की Net Worth दिखाकर मिला Loan, बाद में ₹31.79 करोड़ का दावा! Subhash Chandra पर CBI FIR

Business
भारत में Investment Boom के संकेत: Private निवेश 12% उछला, GDP 7.8%; क्या अब तेजी से बढ़ेंगी नौकरियां?

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15136 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15136 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
