अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार: नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, थानाध्यक्ष को एसआईटी से हटाकर तबादले का आदेशबिहार मौसमः पटना समेत 20 जिलों में आज बारिश, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 40 km/h से चलेंगी हवाएं, ठनका से सावध...बिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितबिहार में बाढ़ से टूटे मकान पीएम आवास से बनेंगे! शिवराज ने पटना से भागलपुर तक सर्वे किया, केंद्र से मदद दिलाएंगेनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहरामबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार: नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, थानाध्यक्ष को एसआईटी से हटाकर तबादले का आदेशबिहार मौसमः पटना समेत 20 जिलों में आज बारिश, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 40 km/h से चलेंगी हवाएं, ठनका से सावध...बिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितबिहार में बाढ़ से टूटे मकान पीएम आवास से बनेंगे! शिवराज ने पटना से भागलपुर तक सर्वे किया, केंद्र से मदद दिलाएंगेनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहराम

Article Advertisement

World

यूएनएचसीआर ने बाढ़ से प्रभावित पाकिस्तान को मदद भेजी

यूएनएचसीआर ने बाढ़ से प्रभावित पाकिस्तान को मदद भेजी इस्लामाबाद, पांच सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने बाढ़ से प्रभावित पाकिस्तान के लिए सोमवार को अति आवश्यक राहत सामग्री भेजी। इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश के दक्षिणी हिस्से का दौरा किया, जहां मंछर झील का जलस्तर बढ़ने से नया ख

यूएनएचसीआर ने बाढ़ से प्रभावित पाकिस्तान को मदद भेजी

Article Advertisement

यूएनएचसीआर ने बाढ़ से प्रभावित पाकिस्तान को मदद भेजी इस्लामाबाद, पांच सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने बाढ़ से प्रभावित पाकिस्तान के लिए सोमवार को अति आवश्यक राहत सामग्री भेजी। इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश के दक्षिणी हिस्से का दौरा किया, जहां मंछर झील का जलस्तर बढ़ने से नया खतरा पैदा हो गया है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (यूएनएचसीआर) के दो विमान दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची पहुंचे और आज ही दो और विमानों के वहां उतरने की उम्मीद है। तुर्कमेनिस्तान से एक और विमान राहत सामग्री लेकर कराची पहुंचा। पाकिस्तान के अधिकतर हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं, लेकिन सिंध प्रांत सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। पाकिस्तान में इस साल बेमौसम भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के चलते 1,300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ से निपटने के उपायों के तहत संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेस ने पिछले सप्ताह दुनिया से कहा था कि वह इस संकट पर "आंखें मूंदे रखना" बंद करे। वह नौ सितंबर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सकते हैं। रविवार को इंजीनियरों ने बाढ़ के पानी से होने वाली संभावित तबाही से सहवान शहर और आसपास के गांवों को बचाने के लिए मंछरी झील के किनारे एक तटबंध को काट दिया ताकि बढ़ते पानी को छोड़ा जा सके। बाढ़ के चलते जून के मध्य से 16 लाख घरों को नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उफान मारती सिंधू नदी के किनारे सुक्कुर शहर में विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो से मुलाकात की। वहां से उन्होंने हेलीकॉप्टर के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने शरीफ को बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी। सरकारी अनुमान के अनुसार लगभग 22 करोड़ की आबादी वाले पाकिस्तान में 33 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसके चलते 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read