अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर 171 लीटर शराब जब्तसीमा स्तंभ 134 के पास एसएसबी-एपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियानAraria News: बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालयों में लगेंगे सर्विलांस कैमरेSiddharthnagar News: 160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली दबोचे गएजब ध्यान लगाकर एक ही कमरे में बैठे कट्टर दुश्मन, श्री श्री रविशंकर ने सुनाया 1990 के दशक का बिहार का प्रसं...Biharsharif News: मजदूर यूनियन की 21 सदस्यीय संयोजन समिति बनीबिहार में बाढ़ से 270 करोड़ की फसल बर्बाद, किसानों को कितना अनुदान मिलेगा? भागलपुर-भोजपुर में ज्यादा नुकसानPithoragarh News: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त पेट्रोलिंगभीम आर्मी के बिहार अध्यक्ष अमर ज्योति पासवान पर FIR, आईजी और एसपी पर दिया भड़काऊ बयान, Bihar Hindi Newsअमेरिकी महिला ने बिहार में बसाया घर, इंस्टाग्राम पर धड़ाधड़ शेयर करती हैं वीडियोसम्राट चौधरी के दफ्तर पर महिलाओं का हुजूम, मुफ्त जमीन के लिए रोज लग रही भीड़; अफसरों के हाथ-पैर फूलेभारत-नेपाल सीमा पर 171 लीटर शराब जब्तसीमा स्तंभ 134 के पास एसएसबी-एपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियानAraria News: बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालयों में लगेंगे सर्विलांस कैमरेSiddharthnagar News: 160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली दबोचे गएजब ध्यान लगाकर एक ही कमरे में बैठे कट्टर दुश्मन, श्री श्री रविशंकर ने सुनाया 1990 के दशक का बिहार का प्रसं...Biharsharif News: मजदूर यूनियन की 21 सदस्यीय संयोजन समिति बनीबिहार में बाढ़ से 270 करोड़ की फसल बर्बाद, किसानों को कितना अनुदान मिलेगा? भागलपुर-भोजपुर में ज्यादा नुकसानPithoragarh News: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त पेट्रोलिंगभीम आर्मी के बिहार अध्यक्ष अमर ज्योति पासवान पर FIR, आईजी और एसपी पर दिया भड़काऊ बयान, Bihar Hindi Newsअमेरिकी महिला ने बिहार में बसाया घर, इंस्टाग्राम पर धड़ाधड़ शेयर करती हैं वीडियोसम्राट चौधरी के दफ्तर पर महिलाओं का हुजूम, मुफ्त जमीन के लिए रोज लग रही भीड़; अफसरों के हाथ-पैर फूले

Article Advertisement

Education

यूक्रेन में मारे गए भारतीय मेडिकल छात्र का शव 21 मार्च को भारत आएगा

यूक्रेन में मारे गए भारतीय मेडिकल छात्र का शव 21 मार्च को भारत आएगा 19 मार्च (भाषा) कर्नाटक सरकार ने शनिवार को कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में रूस की गोलाबारी में मारे गए राज्य के एक मेडिकल छात्र का पार्थिव शरीर 21 मार्च को यहां हवाईअड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है और इसके लिए सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर

यूक्रेन में मारे गए भारतीय मेडिकल छात्र का शव 21 मार्च को भारत आएगा

Article Advertisement

यूक्रेन में मारे गए भारतीय मेडिकल छात्र का शव 21 मार्च को भारत आएगा 19 मार्च (भाषा) कर्नाटक सरकार ने शनिवार को कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में रूस की गोलाबारी में मारे गए राज्य के एक मेडिकल छात्र का पार्थिव शरीर 21 मार्च को यहां हवाईअड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है और इसके लिए सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। खारकीव ‘नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी’ में मेडिकल के अंतिम वर्ष के छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की एक मार्च को संघर्ष क्षेत्र में मौत हो गई थी। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने नवीन के पार्थिव शरीर को लेने के लिए एक अंतिम संस्कार एजेंट नियुक्त किया था। सरकारी नोडल अधिकारी (यूक्रेन संकट) मनोज राजन ने एक बयान में कहा कि एजेंट ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसके बाद आवश्यक कागजी कार्यों को पूरा करके इसे वारसॉ (पोलैंड) ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पोलैंड में भारतीय दूतावास और अंतिम संस्कार एजेंट ने पार्थिव शरीर को भारत ले जाने के लिए जरूरी सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। राजन ने कहा, ‘‘संयुक्त सचिव, यूरेशिया, विदेश मंत्रालय ने सूचना दी है कि श्री नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर का पार्थिव शरीर 21 मार्च, 2022 को तड़के तीन बजे अमीरात उड़ान संख्या ईके0568 के माध्यम से कैम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है।’’ नवीन हावेरी जिले के रानेबेन्नूर तालुक के चलगेरी गांव के निवासी थे। सूत्रों के मुताबिक, उनके माता-पिता ने अंतिम श्रद्धांजलि देने के बाद दावनगेरे के एक निजी अस्पताल को शव दान करने का फैसला किया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read