अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...जा रहे हैं नेपाल? तो आधार कार्ड के साथ ये डॉक्यूमेंट भी रखना होगा साथ, SSB ने लागू किया नया नियमBihar Flood: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिखाया बड़ा दिल, राहत कोष में दिए इतने रुपएबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार मौसम: बक्सर-पूर्णिया समेत 13 जिलों में आज बारिश, आंधी-ठनका से सावधान, पटना में उमस करेगी परेशानभारत-नेपाल सीमा पर 171 लीटर शराब जब्तसीमा स्तंभ 134 के पास एसएसबी-एपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियानजाली नोट संग नेपाली कैरियर को धर-दबोचाAraria News: बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालयों में लगेंगे सर्विलांस कैमरेSiddharthnagar News: 160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली दबोचे गएजब ध्यान लगाकर एक ही कमरे में बैठे कट्टर दुश्मन, श्री श्री रविशंकर ने सुनाया 1990 के दशक का बिहार का प्रसं...भारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...जा रहे हैं नेपाल? तो आधार कार्ड के साथ ये डॉक्यूमेंट भी रखना होगा साथ, SSB ने लागू किया नया नियमBihar Flood: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिखाया बड़ा दिल, राहत कोष में दिए इतने रुपएबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार मौसम: बक्सर-पूर्णिया समेत 13 जिलों में आज बारिश, आंधी-ठनका से सावधान, पटना में उमस करेगी परेशानभारत-नेपाल सीमा पर 171 लीटर शराब जब्तसीमा स्तंभ 134 के पास एसएसबी-एपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियानजाली नोट संग नेपाली कैरियर को धर-दबोचाAraria News: बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालयों में लगेंगे सर्विलांस कैमरेSiddharthnagar News: 160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली दबोचे गएजब ध्यान लगाकर एक ही कमरे में बैठे कट्टर दुश्मन, श्री श्री रविशंकर ने सुनाया 1990 के दशक का बिहार का प्रसं...

Article Advertisement

Education

यूक्रेन संकट: भारतीय वायु सेना के चार विमान 798 भारतीयों को लेकर स्वदेश लौटे

यूक्रेन संकट: भारतीय वायु सेना के चार विमान 798 भारतीयों को लेकर स्वदेश लौटे नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) भारतीय वायु सेना ने बताया कि उसके चार विमान यूक्रेन में फंसे 798 भारतीयों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट, हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट और पोलैंड के शहर ज़ेज़ॉ से लेकर बृहस्पतिवार को हिंडन वायुसै

यूक्रेन संकट: भारतीय वायु सेना के चार विमान 798 भारतीयों को लेकर स्वदेश लौटे

Article Advertisement

यूक्रेन संकट: भारतीय वायु सेना के चार विमान 798 भारतीयों को लेकर स्वदेश लौटे नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) भारतीय वायु सेना ने बताया कि उसके चार विमान यूक्रेन में फंसे 798 भारतीयों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट, हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट और पोलैंड के शहर ज़ेज़ॉ से लेकर बृहस्पतिवार को हिंडन वायुसैनिक अड्डे पहुंचे। वायु सेना ने बताया कि भारतीय वायु सेना का पहला विमान बुखारेस्ट से 200 यात्रियों को लेकर बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे हिंडन वायुसैनिक अड्डे पहुंचा। दूसरा विमान बुडापेस्ट से 210 भारतीयों को लेकर बृहस्पतिवार सुबह हिंडन वायुसैनिक अड्डे पर उतारा। इसके थोड़ी देर बाद ही, तीसरा विमान 208 नागरिकों के साथ ज़ेज़ॉ से यहां पहुंचा। भारतीय वायुसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘ भारतीय वायु सेना का चौथा सी-17 विमान सुबह करीब सवा आठ बजे गाजियाबाद स्थित हिंडन वायुसैनिक अड्डे पहुंचा। उसमें कम से कम 180 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकतर छात्र थे।’’ निकासी अभियान में भारतीय वायु सेना अपने ‘सी-17’ सैन्य परिवहन विमान का इस्तेमाल कर रही है। बयान में कहा गया, ‘‘ आज, यूक्रेन के पड़ोसी देशों से भारतीय वायुसेना के तीन और विमानों का संचालन किया जाएगा।’’ भारत, रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी और पोलैंड जैसे यूक्रेन के पड़ोसी देशों के रास्ते स्वदेश ला रहा है। भारतीय वायुसेना ने कहा, ‘‘ भारतीय वायुसेना के सी-17 परिवहन विमान का उपयोग हाल के दिनों में कई जगह, खासकर अफगानिस्तान में फंसे हुए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर किया गया है।’’ बयान में कहा गया, ‘‘ इन विमानों का उपयोग पिछले साल कोविड-19 के प्रकोप के दौरान ‘ऑक्सीजन कंटेनरों’ के परिवहन के लिए भी किया गया था।’’ युद्धग्रस्त देश में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए विशेष दूत के तौर पर केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को स्लोवाकिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया को रोमानिया, हरदीप पुरी को हंगरी और वी के सिंह को पोलैंड भेजा गया है। उन्हें भारतीयों के निकासी संबंधी मिशन के लिए समन्वय कायम करने और छात्रों की मदद करने के लिए भेजा गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read