अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...जा रहे हैं नेपाल? तो आधार कार्ड के साथ ये डॉक्यूमेंट भी रखना होगा साथ, SSB ने लागू किया नया नियमBihar Flood: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिखाया बड़ा दिल, राहत कोष में दिए इतने रुपएबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार मौसम: बक्सर-पूर्णिया समेत 13 जिलों में आज बारिश, आंधी-ठनका से सावधान, पटना में उमस करेगी परेशानभारत-नेपाल सीमा पर 171 लीटर शराब जब्तसीमा स्तंभ 134 के पास एसएसबी-एपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियानजाली नोट संग नेपाली कैरियर को धर-दबोचाAraria News: बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालयों में लगेंगे सर्विलांस कैमरेSiddharthnagar News: 160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली दबोचे गएजब ध्यान लगाकर एक ही कमरे में बैठे कट्टर दुश्मन, श्री श्री रविशंकर ने सुनाया 1990 के दशक का बिहार का प्रसं...भारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...जा रहे हैं नेपाल? तो आधार कार्ड के साथ ये डॉक्यूमेंट भी रखना होगा साथ, SSB ने लागू किया नया नियमBihar Flood: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिखाया बड़ा दिल, राहत कोष में दिए इतने रुपएबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार मौसम: बक्सर-पूर्णिया समेत 13 जिलों में आज बारिश, आंधी-ठनका से सावधान, पटना में उमस करेगी परेशानभारत-नेपाल सीमा पर 171 लीटर शराब जब्तसीमा स्तंभ 134 के पास एसएसबी-एपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियानजाली नोट संग नेपाली कैरियर को धर-दबोचाAraria News: बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालयों में लगेंगे सर्विलांस कैमरेSiddharthnagar News: 160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली दबोचे गएजब ध्यान लगाकर एक ही कमरे में बैठे कट्टर दुश्मन, श्री श्री रविशंकर ने सुनाया 1990 के दशक का बिहार का प्रसं...

Article Advertisement

Education

यूक्रेन से रांची हवाईअड्डे पहुंचे पांच छात्र

यूक्रेन से रांची हवाईअड्डे पहुंचे पांच छात्र रांची, एक मार्च (भाषा) युद्धग्रस्त यूक्रेन से मेडिकल के पांच विद्यार्थी मंगलवार शाम को रांची के बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर पहुंचे। इनमें चार छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं। छात्रों ने कहा कि उन्होंने यहां पहुंचने के बाद राहत की सांस ली है और वे उस भयानक अनु

यूक्रेन से रांची हवाईअड्डे पहुंचे पांच छात्र

Article Advertisement

यूक्रेन से रांची हवाईअड्डे पहुंचे पांच छात्र रांची, एक मार्च (भाषा) युद्धग्रस्त यूक्रेन से मेडिकल के पांच विद्यार्थी मंगलवार शाम को रांची के बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर पहुंचे। इनमें चार छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं। छात्रों ने कहा कि उन्होंने यहां पहुंचने के बाद राहत की सांस ली है और वे उस भयानक अनुभव को याद भी नहीं करना चाहते जो उन्हें पिछले कुछ दिनों में हुआ है। इन छात्रों की पहचान अंकित कुमार, तृषा राणा, हाफीजा सम्शी, प्रिया प्रियंका और अमन तेजस्विनी के तौर पर की गयी है। इन पांच में से दो रांची के तथा एक-एक छात्र बोकारो, रामगढ़ तथा जमशेदपुर के हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में हालात बहुत गंभीर हैं और वे वहां बार-बार हो रही बमबारी तथा गोलियां चलने का अनुभव बयां नहीं कर सकते। अपनी परेशानी बताते हुए मेडिकल के द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने कहा, ‘‘यूक्रेन में सब जगह तनाव और डर है। किसी से कोई मदद न मिलने के बाद मैं एक एजेंट की मदद से यूक्रेन के साथ लगती रोमानिया सीमा पर पहुंचा। हमें पुलिसकर्मियों की लाठियां भी खानी पड़ीं। हालांकि, हमें वहां भारतीय दूतावास से मदद मिली और किसी तरह भारत पहुंच गए।’’ हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद एक छात्रा अपनी मां से गले लगकर रो पड़ी। उसने कहा, ‘‘हमें वहां जो असहनीय अनुभव हुआ और जो दर्द हमने सहा है, मैं उसे याद नहीं करना चाहती।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read