अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोरसीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोर

Article Advertisement

World

ट्रंप ने मध्यावधि चुनावों के लिए अपने वफादार उम्मीदवारों के समर्थन का किया आह्वान

ट्रंप ने मध्यावधि चुनावों के लिए अपने वफादार उम्मीदवारों के समर्थन का किया आह्वान नॉर्थ कैरोलाइना, छह जून (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन नेताओं से अगले साल के मध्यावधि चुनावों में उनके प्रति वफादार रहे उम्मीदवारों का समर्थन करने का आह्वान किया। ट्रंप (74) ने 2024 में रा

ट्रंप ने मध्यावधि चुनावों के लिए अपने वफादार उम्मीदवारों के समर्थन का किया आह्वान

Article Advertisement

ट्रंप ने मध्यावधि चुनावों के लिए अपने वफादार उम्मीदवारों के समर्थन का किया आह्वान नॉर्थ कैरोलाइना, छह जून (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन नेताओं से अगले साल के मध्यावधि चुनावों में उनके प्रति वफादार रहे उम्मीदवारों का समर्थन करने का आह्वान किया। ट्रंप (74) ने 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी जताने की संभावनाओं को बल दिया है लेकिन पहले कांग्रेस पर नियंत्रण के लिए अगले साल के चुनावों में अपने सहयोगियों के लिए प्रचार अभियान चलाने पर जोर दिया है। ट्रंप ने एक घंटे और 20 मिनट तक दिए भाषण में कहा, ‘‘अमेरिका का अस्तित्व अगले साल मध्यावधि चुनाव से लेकर हर स्तर पर रिपब्लिकन नेताओं का निर्वाचन करने की हमारी क्षमता पर निर्भर करता है।’’ पूर्व राष्ट्रपति ने नॉर्थ कैरोलाइना जीओपी (ग्रैंड ओल्ड पार्टी) सम्मेलन के लिए एकत्र सैकड़ों रिपब्लिकन अधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के समक्ष भाषण दिया। कुछ पार्टी नेताओं को चिंता है कि ट्रंप के समर्थन वाले उम्मीदवारों के बढ़ने से 2022 में कांग्रेस के नियंत्रण के लिए जीओपी की लड़ाई आने वाले महीनों में अस्थिर हो सकती है। ट्रंप का अपनी पार्टी में वर्चस्व है लेकिन वह ज्यादातर मतदाताओं के बीच लोकप्रिय नहीं हैं। वह पिछला चुनाव 70 लाख मतों से हारे थे। कार्यक्रम में मौजूद रहीं ट्रंप की बहू और नॉर्थ कैरोलाइना की निवासी लारा ट्रंप ने घोषणा की कि वह पारिवारिक दायित्वों के कारण सीनेट के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अभी के लिए ना कह रही हूं लेकिन हमेशा के लिए नहीं।’’ इसके कुछ मिनटों बाद ट्रंप ने अपने वफादार रहे टेड बड के प्रचार की घोषणा की, जो गवर्नर पैट मैकक्रोरी के लिए एक झटका है जो 2020 के चुनाव के बारे में ट्रंप के झूठे बयानों के आलोचक रहे हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘आप ऐसे लोगों को नहीं चुन सकते जो पहले ही दो चुनाव हार चुके हैं और हमारे मूल्यों के लिए खड़े नहीं होते।’’ एपी गोला सिम्मी सिम्मी 0606 0948 नॉर्थकैरोलाइना

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read