त्रिपाठी , अय्यर के अर्धशतक से जीता केकेआर , मुंबई की लगातार दूसरी हार अबुधाबी, 23 सितंबर (भाषा) नये खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर के शानदार प्रदर्शन के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के इस सत्र के बहाल होने के बाद लगातार दूसरी जीत दर्ज की और मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर अंकतालिका में शीर्ष चार में जगह बना ली ।
मुंबई की यह लगातार दूसरी हार थी ।
अपना दूसरा आईपीएल मैच खेल रहे अय्यर ने 30 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाये ।
वहीं राहुल त्रिपाठी 42 गेंद में 74 रन बनाकर नाबाद रहे ।
केकेआर ने मुंबई को छह विकेट पर 155 रन पर रोकने के बाद 29 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया ।
वहीं क्विंटोन डिकॉक के अर्धशतक के बावजूद मुंबई इंडियंस छह विकेट पर 155 रन ही बना सकी ।
केकेआर के गेंदबाजों ने आखिर दस ओवर में सिर्फ 75 रन देकर पांच विकेट लिये ।
शुभमन गिल और अय्यर ने केकेआर को शानदार शुरूआत दिलाई ।
ट्रेंट बोल्ट और एडम मिल्ने ने पहले दो ओवर में 15 . 15 रन दिये ।
तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने गिल को आउट किया ।
इसके बाद अय्यर और त्रिपाठी ने 88 रन की साझेदारी करके केकेआर की जीत तय कर दी ।
इससे पहले मुंबई के लिये कप्तान रोहित शर्मा ने 30 गेंद में 33 रन बनाकर शानदार शुरूआत की ।
इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहला मैच नहीं खेले थे ।
स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या लगातार दूसरे मैच से बाहर रहे जिससे उनकी फिटनेस पर सवाल उठने लगे हैं ।
रोहित ने चौथे ओवर में स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को लगातार दो चौके लगाये ।
दूसरे छोर पर डिकॉक ने 42 गेंद में 55 रन की पारी खेली ।
उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन को मैच का पहला छक्का जड़ा ।
छठे ओवर में आये प्रसिद्ध कृष्णा को डिकॉक ने उनके पहले ही ओवर में दो छक्के लगाकर 16 रन लिये ।
उस समय स्कोर बिना किसी नुकसान के 55 रन था ।
डिकॉक ने आंद्रे रसेल को लगातार दो चौके लगाये ।
आखिर में सुनील नारायण ने रोहित को सीमारेखा के पास शुभमन गिल के हाथों लपकवाया ।
उन्होंने टी20 क्रिकेट में नौवीं बार रोहित का विकेट लिया ।
सूर्यकुमार यादव पांच रन बनाकर कृष्णा का शिकार हुए जिन्होंने विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक को कैच थमाया ।
इस बीच डिकॉक ने 14वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया ।
केकेआर के गेंदबाजों ने 10वें से 15वें ओवर के बीच में 26 रन ही दिये और दो विकेट चटकाये ।
पोलार्ड ने आखिरी पांच ओवर में बड़े शॉट खेलकर टीम को 150 के पार पहुंचाया ।
आखिरी ओवर में फर्ग्यूसन ने पोलार्ड और कृणाल पंड्या (12) के विकेट चटकाये
Article Advertisement
Sports
त्रिपाठी , अय्यर के अर्धशतक से जीता केकेआर , मुंबई की लगातार दूसरी हार
त्रिपाठी , अय्यर के अर्धशतक से जीता केकेआर , मुंबई की लगातार दूसरी हार अबुधाबी, 23 सितंबर (भाषा) नये खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर के शानदार प्रदर्शन के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के इस सत्र के बहाल होने के बाद लगातार दूसरी जीत दर्ज की और मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर अंकतालिका में शीर्ष चार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
