भारत ने आस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में दो विकेट से हराया मैकॉय (आस्ट्रेलिया), 26 सितंबर (भाषा) युवा यस्तिका भाटिया के करियर के पहले अर्धशतक और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां तीसरे और अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में आस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराकर उसके लगातार 26 मैचों में जीत के क्रम को रोक दिया।
भारतीय महिला टीम ने श्रृंखला 1-2 से गंवा दी लेकिन क्लीनस्वीप से बचने में सफल रही।
आस्ट्रेलिया के 265 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यस्तिका ने 69 गेंद में 64 जबकि शेफाली ने 91 गेंद में 56 रन की पारी खेली।
दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी भी की जिससे भारत ने तीन गेंद शेष रहते आठ विकेट पर 266 रन बनाकर जीत दर्ज की।
यस्तिका ने अपनी पारी में नौ चौके मारे जबकि शेफाली ने सात बार गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए।
अंत में दीप्ति शर्मा ने 30 गेंद में 31 और स्नेह राणा ने 27 गेंद में 30 रन की पारी खेलने के अलावा सातवें विकेट के लिए 33 रन जोड़कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
भारत ने 47वें ओवर में दीप्ति का विकेट गंवाया लेकिन स्नेह ने इसी ओवर में ताहलिया मैकग्रा पर लगातार तीन चौके जड़कर भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।
निकोला कैरी ने 49वें ओवर में स्नेह को आउट किया लेकिन अनुभवी झूलन गोस्वामी (नाबाद 08) ने अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर सोफी मोलिन्यु के खिलाफ चौका जड़कर भारत को जीत दिला दी।
आस्ट्रेलिया की ओर से अनाबेल सदरलैंड ने 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर आस्ट्रेलिया को वापसी करने का मौका दिया जिससे मेजबान टीम ने नौ विकेट पर 264 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
आस्ट्रेलिया की टीम एक समय 25वें ओवर में चार विकेट पर 87 रन बनाकर संकट में थी लेकिन एशलेग गार्डनर (67) और पिछले मैच में शतक जड़ने वाली बेथ मूनी (52) के बीच 98 रन की साझेदारी की बदौलत वापसी करने में सफल रही।
ताहलिया मैकग्रा ने भी 32 गेंद में 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
भारत के लिए झूलन ने 37 रन देकर तीन जबकि पूजा वस्त्रकार ने 46 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
टीम में वापसी कर रही राशेल हेन्स (13) और एलिसा हीली (35) ने पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 41 रन जोड़कर टीम को सतर्क शुरुआत दिलाई।
दूसरे वनडे में दिल तोड़ने वाली हार के बाद झूलन ने हेन्स को मिड आफ पर कैच कराके भारत को पहली सफलता दिलाई।
चार गेंद बाद झूलन ने कप्तान मेग लेनिंग (00) को भी विकेटकीपर रिचा घोष के हाथों कैच करा दिया।
एलिसा इसके बाद रन आउट हुई जबकि पूजा ने एलिस पैरी (26) को आउट करके आस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया।
आस्ट्रेलिया की टीम हालांकि इसके बाद गार्डनर और मूनी के बाद साझेदारी की बदौलत वापसी करने में सफल रही।
Article Advertisement
Sports
भारत ने आस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में दो विकेट से हराया
भारत ने आस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में दो विकेट से हराया मैकॉय (आस्ट्रेलिया), 26 सितंबर (भाषा) युवा यस्तिका भाटिया के करियर के पहले अर्धशतक और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां तीसरे और अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में आस्ट्र

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
