अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंताबिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियांनेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काममिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाईBihar Board Toppers 2026: बिहार के मेधावी छात्रों को बड़ा तोहफा! आज मैट्रिक-इंटर के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे सीएम सम्राटबिहार मौसमः आज पटना समेत 25 जिलों में बारिश, 4 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, आंधी-ठनका से सावधान!Samrat Choudhary Interview: 'वो बेचारा है, चलिए उसको करने दीजिए', प्रशांत किशोर को सीएम सम्राट ने यूं हल्के में निपटायाबिहार में गंगा के उफान से रेलवे हाई अलर्ट, 110 की जगह 30KM की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनेंMaharajganj News: नेपाल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया अभियानसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारपूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंताबिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियांनेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काममिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाईBihar Board Toppers 2026: बिहार के मेधावी छात्रों को बड़ा तोहफा! आज मैट्रिक-इंटर के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे सीएम सम्राटबिहार मौसमः आज पटना समेत 25 जिलों में बारिश, 4 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, आंधी-ठनका से सावधान!Samrat Choudhary Interview: 'वो बेचारा है, चलिए उसको करने दीजिए', प्रशांत किशोर को सीएम सम्राट ने यूं हल्के में निपटायाबिहार में गंगा के उफान से रेलवे हाई अलर्ट, 110 की जगह 30KM की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनेंMaharajganj News: नेपाल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया अभियानसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार

Article Advertisement

Seemanchal

ठाकुरगंज में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, झांकियों और भजन संध्याओं में झूमे श्रद्धालु

ठाकुरगंज: “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच ठाकुरगंज में शनिवार मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर के श्री जगन्नाथ मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर और भारत सेवाश्रम संघ सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर और पूजा-अर्चना कर श्रीकृष

ठाकुरगंज में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, झांकियों और भजन संध्याओं में झूमे श्रद्धालु

Article Advertisement

ठाकुरगंज: “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच ठाकुरगंज में शनिवार मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर के श्री जगन्नाथ मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर और भारत सेवाश्रम संघ सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर और पूजा-अर्चना कर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। पूरे नगर में मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर भगवान की लीलाओं को दर्शाती सुंदर झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने पूरी रात भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया और भक्ति में लीन रहे। ठीक रात 12 बजे परंपरागत रूप से खीरा का नार काटकर भगवान श्रीकृष्ण का प्रतीकात्मक जन्म कराया गया। मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पुजारियों ने विधिविधान से पूजा-अर्चना करवाई। श्री जगन्नाथ मंदिर में स्थानीय गायक द्वारा आयोजित भजन संध्या ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। वहीं भातढाला स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में सिलीगुड़ी से आए कलाकारों ने शानदार झांकी और भजन संध्या की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। भारत सेवाश्रम संघ में भी विशेष पूजा-अर्चना हुई, जहां भक्तों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की मंगल कामना की। पूरे ठाकुरगंज में जन्माष्टमी महोत्सव का उल्लास देर रात तक छाया रहा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read