अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारबिहार: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवाद, जानेंपश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरूबढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी विदेशी मक्के की बड़ी: कार से 18 बोरी मक्का बरामद; नेपाल के रास्ते भारतीय बा...बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदनबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार: नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, थानाध्यक्ष को एसआईटी से हटाकर तबादले का आदेश'UCC के मुद्दे पर NDA छोड़ महागठबंधन में लौटे JDU', 48 घंटे में दूसरी बार RJD से मिला नीतीश को ऑफरबिहार मौसमः पटना समेत 20 जिलों में आज बारिश, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 40 km/h से चलेंगी हवाएं, ठनका से सावध...PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारबिहार: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवाद, जानेंपश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरूबढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी विदेशी मक्के की बड़ी: कार से 18 बोरी मक्का बरामद; नेपाल के रास्ते भारतीय बा...बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदनबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार: नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, थानाध्यक्ष को एसआईटी से हटाकर तबादले का आदेश'UCC के मुद्दे पर NDA छोड़ महागठबंधन में लौटे JDU', 48 घंटे में दूसरी बार RJD से मिला नीतीश को ऑफरबिहार मौसमः पटना समेत 20 जिलों में आज बारिश, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 40 km/h से चलेंगी हवाएं, ठनका से सावध...

Article Advertisement

Technology

मिल गया पानी से भरा ग्रह! पृथ्‍वी से 70% बड़ी इस दुनिया के बारे में जानें सबकुछ

रिसर्चर्स ने पृथ्वी से लगभग 100 प्रकाश वर्ष दूर एक ऐसे ग्रह की खोज की है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह पूरी तरह से पानी से ढका हो सकता है।     रिसर्चर्स की एक टीम ने हाल ही में पृथ्वी से लगभग 100 प्रकाश वर्ष दूर एक ऐसे ग्रह की खोज की है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह पूरी तरह

मिल गया पानी से भरा ग्रह! पृथ्‍वी से 70% बड़ी इस दुनिया के बारे में जानें सबकुछ

Article Advertisement

रिसर्चर्स ने पृथ्वी से लगभग 100 प्रकाश वर्ष दूर एक ऐसे ग्रह की खोज की है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह पूरी तरह से पानी से ढका हो सकता है।     रिसर्चर्स की एक टीम ने हाल ही में पृथ्वी से लगभग 100 प्रकाश वर्ष दूर एक ऐसे ग्रह की खोज की है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह पूरी तरह से पानी से ढका हो सकता है। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के अनुसार, इस ग्रह का नाम TOI-1452 b कहा जाता है। यह पृथ्वी से करीब 70 फीसदी बड़ा हो सकता है और ‘गोल्डीलॉक्स जोन' में स्थित है। ‘गोल्डीलॉक्स जोन' में तापमान न तो बहुत गर्म होता है और न ही बहुत ठंडा, जिस वजह से ग्रह की सतह पर लिक्विड वॉटर मौजूद होने की उम्‍मीद है। नासा के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लेनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) के ऑब्‍जर्वेशंस का इस्‍तेमाल करते हुए मॉन्ट्रियल यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स की टीम ने ‘सुपर-अर्थ' की खोज का ऐलान किया। एक प्रेस रिलीज के अनुसार, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि आगे की जांच दिलचस्प संभावना पर प्रकाश डाल सकती है यानी यह ग्रह एक 'वॉटर वर्ल्‍ड' हो सकता है।   यह ग्रह हमारी पृथ्वी से लगभग पांच गुना भारी है और इसका घनत्व ग्रह पर ‘बहुत गहरे महासागर' होने के संकेत देता है। हालांकि एक अनुमान है कि यह ग्रह हाइड्रोजन और हीलियम के वातावरण वाला एक चट्टानी ग्रह भी हो सकता है। TOI-1452 b ग्रह हर 11 दिनों में एक बार अपने लाल-बौने तारे की परिक्रमा करता है। यह एक बाइनरी स्टार सिस्टम की भी परिक्रमा करता है, जिसमें दो तारे एक दूसरे की परिक्रमा हमारे सूर्य से प्लूटो ग्रह से लगभग ढाई गुना की दूरी पर करते हैं। इसके अलावा, द एस्ट्रोनॉमिकल जर्नल में पब्लिश एक स्‍टडी के अनुसार, मॉन्ट्रियल यूनिवर्सिटी के पीएचडी स्‍टूडेंट चार्ल्स कैडियक्स ने कहा कि TOI-1452 b आज तक पाए गए महासागर ग्रहों के सबसे अच्छे उम्मीदवारों में से एक है। कैडियक्स इस स्‍टडी के प्रमुख लेखक भी हैं। अनुमान है कि पानी इस ग्रह के द्रव्यमान का 30 फीसदी तक हो सकता है। बहरहाल, यह सुनिश्चित करने के लिए कि क्या TOI-1452 b पानी की मौजूदगी वाला ग्रह है, वैज्ञानिकों को जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) का इस्‍तेमाल करने की जरूरत होगी। जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप ही इस ग्रह से जुड़ी सच्‍चाई सामने ला सकता है। यह ग्रह वैज्ञानिकों की खोज के लिए अबतक का सबसे बेस्‍ट कैंडिडेट बताया जा रहा है। यह पृथ्वी के काफी करीब भी है, जिस वजह से जेम्‍स वेब के जरिए इसे आसानी से देखा जा सकता है। यह ब्रह्मांड में ऐसी जगह पर स्थित है, जहां टेलीस्‍कोप पूरे साल नजरें गड़ाए रख सकता है।    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read