अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB ने की पैदल गश्त: संदिग्धों की चेकिंग कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी, ग्रामीणों ...क्यों चर्चा में है पटना में शुरू हुआ सरस मेला? बिहार सहित 15 राज्यों की महिला उद्यमी ले रहीं हिस्सा261 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, ऑटो रिक्शा भी जब्तक्यों चर्चा में है चंपारण का मर्चा चूड़ा? GI टैग मिलने के बाद बिहार से निकलकर देश- विदेश तक पहुंच रही अनोखी खुशबूजटवारा में SSB ने 118 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर बोरी छोड़कर नेपाल भागे, घुरना थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जअररिया सीमा पर भारत-नेपाल की दोस्ती हुई मजबूत! SSB-APF की संयुक्त बैठक के साथ खेला गया वॉलीबॉल मैचबिहार में सेब के बागान से चौंके लोग, किसान ने बताया बागवानी तैयार करने का तरीकासीमा पर 1.05 लाख नेपाली मुद्रा के साथ युवक गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा SSB ने पकड़ा, कस्टम को सौंपाबिहार में खेल सुविधाओं का होगा विस्तार: श्रेयसी सिंहभारत-नेपाल सीमा पर SSB-APF की समन्वय बैठक: तस्करी रोकने और सुरक्षा मजबूत करने पर जोरभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा होगी मजबूत! बिहार में SSB-APF की बैठक में लिए 5 निर्णय, वॉलीबॉल मैच खेल दिखाई एकजुटताइंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB ने की पैदल गश्त: संदिग्धों की चेकिंग कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी, ग्रामीणों ...क्यों चर्चा में है पटना में शुरू हुआ सरस मेला? बिहार सहित 15 राज्यों की महिला उद्यमी ले रहीं हिस्सा261 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, ऑटो रिक्शा भी जब्तक्यों चर्चा में है चंपारण का मर्चा चूड़ा? GI टैग मिलने के बाद बिहार से निकलकर देश- विदेश तक पहुंच रही अनोखी खुशबूजटवारा में SSB ने 118 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर बोरी छोड़कर नेपाल भागे, घुरना थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जअररिया सीमा पर भारत-नेपाल की दोस्ती हुई मजबूत! SSB-APF की संयुक्त बैठक के साथ खेला गया वॉलीबॉल मैचबिहार में सेब के बागान से चौंके लोग, किसान ने बताया बागवानी तैयार करने का तरीकासीमा पर 1.05 लाख नेपाली मुद्रा के साथ युवक गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा SSB ने पकड़ा, कस्टम को सौंपाबिहार में खेल सुविधाओं का होगा विस्तार: श्रेयसी सिंहभारत-नेपाल सीमा पर SSB-APF की समन्वय बैठक: तस्करी रोकने और सुरक्षा मजबूत करने पर जोरभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा होगी मजबूत! बिहार में SSB-APF की बैठक में लिए 5 निर्णय, वॉलीबॉल मैच खेल दिखाई एकजुटता

Article Advertisement

Crime

तमिलनाडु : 'पुलिस मुठभेड़' में अपराधी की मौत

तमिलनाडु : 'पुलिस मुठभेड़' में अपराधी की मौत तूतीकोरिन, 15 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु के तूतीकोरिन में युवक की हत्या में वांछित एक हिस्ट्रीशीटर की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। अपराधी ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर छुरे से हमला कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस फायरिंग में उसकी जान चली गई। पुलिस ने

तमिलनाडु : 'पुलिस मुठभेड़' में अपराधी की मौत

Article Advertisement

तमिलनाडु : 'पुलिस मुठभेड़' में अपराधी की मौत तूतीकोरिन, 15 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु के तूतीकोरिन में युवक की हत्या में वांछित एक हिस्ट्रीशीटर की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। अपराधी ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर छुरे से हमला कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस फायरिंग में उसकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ उस समय हुई जब आरोपी व्यक्ति वी दुरईमुरुगन ने मुथैयापुरम पोट्टलकाडु इलाके में उसे घेर चुके पुलिसकर्मियों पर हमला किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 39 वर्षीय दुरईमुरुगन के खिलाफ तूतीकोरिन सहित आठ जिलों में 35 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के सात मामले भी शामिल हैं। पिछले हफ्ते एक व्यक्ति के अपहरण और हत्या के सिलसिले में उसकी तलाश कर रहे पुलिस कर्मियों ने उसे पोट्टलकाडु में देखा। तेनकासी जिले के पवूरचट्टीराम के रहने वाले जगदीश के अपहरण और हत्या के मामले में दुरईमुरुगन मुख्य आरोपी था। जगदीश के शव को तिरुनेलवेली में दफनाया गया था। पुलिस ने यहां कूटमपुली तिरुमलयापुरम के निवासी दुरईमुरुगन को देखते ही आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। अधिकारी ने कहा, 'उसने पहले एक कांस्टेबल पर छुरे से हमला किया और जब एक उप-निरीक्षक (एसआई) ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तथा चेतावनी दी, तो उस पर भी छुरे से हमला कर दिया। एसआई ने आत्मरक्षा में तीन राउंड गोलियां चलाईं।' पुलिस टीम द्वारा पीछा करते समय दुरईमुरुगन के साथ रहे उसके दो साथी भागने में सफल रहे। तमिलनाडु में एक हफ्ते में यह दूसरी 'मुठभेड़' है। कुछ दिन पहले, चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर में बंदूक दिखाकर एक महिला से कथित तौर पर सोने की चेन छीनने वाले झारखंड के निवासी को 'पुलिस मुठभेड़' में मार गिराया गया था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read