अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी परशिवराज सिंह चौहान के हवाई सर्वेक्षण के पहले MP पप्पू यादव ने 2008 की दिलाई याद, पैकेज और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांगमधुबनी बॉर्डर पर ‘चाची 420’ गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका जेल'इंजीनियर एक जादूगर है', CM सम्राट चौधरी ने पढ़े कसीदे, बिहार में बाढ़ पर क्या बोले?बॉयफ्रेंड से मिलने अमेरिका से 13000km दूर आई लड़की: फ्लाइट से भूटान फिर सड़क के रास्ते नेपाल पहुंची, भारत म...भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया से अफेयर हुआ था शुरूदारोगा भर्ती परीक्षा में क्या छुपा रहा आयोग? EOU के सवालों के बीच बिहार सरकार ने क्यों लागू किया CCA, जानेंबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी परशिवराज सिंह चौहान के हवाई सर्वेक्षण के पहले MP पप्पू यादव ने 2008 की दिलाई याद, पैकेज और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांगमधुबनी बॉर्डर पर ‘चाची 420’ गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका जेल'इंजीनियर एक जादूगर है', CM सम्राट चौधरी ने पढ़े कसीदे, बिहार में बाढ़ पर क्या बोले?बॉयफ्रेंड से मिलने अमेरिका से 13000km दूर आई लड़की: फ्लाइट से भूटान फिर सड़क के रास्ते नेपाल पहुंची, भारत म...भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया से अफेयर हुआ था शुरूदारोगा भर्ती परीक्षा में क्या छुपा रहा आयोग? EOU के सवालों के बीच बिहार सरकार ने क्यों लागू किया CCA, जानेंबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Bihar

Supaul:- महंगाई की मार से लोग परेशान

महंगाई की मार से लोग परेशान बीते तीन महीने से रसोई गैस, पेट्रोल आदि की कीमतें स्थिर हैं। बावजूद इसके खाने-पीने की चीजों की महंगाई कम नहीं हो रही है। बीते तीन महीने में खाने-पीने की कई चीजों के दाम घटने की बजाए बढ़ गए हैं। सत्तू, दूध, चीनी और खाद्य तेलों की कीमतें बढ़ने से घरों की रसोई का बजट बिगड़ रहा

Supaul:- महंगाई की मार से लोग परेशान

Article Advertisement

महंगाई की मार से लोग परेशान बीते तीन महीने से रसोई गैस, पेट्रोल आदि की कीमतें स्थिर हैं। बावजूद इसके खाने-पीने की चीजों की महंगाई कम नहीं हो रही है। बीते तीन महीने में खाने-पीने की कई चीजों के दाम घटने की बजाए बढ़ गए हैं। सत्तू, दूध, चीनी और खाद्य तेलों की कीमतें बढ़ने से घरों की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। वार्ड 17 की सोनी कोसियन कहती हैं कि लगातार कीमतें बढ़ने से रसोई का बजट बीते पांच-छह महीने में ढाई से तीन हजार रुपये तक बढ़ गया है। 25 किलोग्राम के आटा के पैकेट की कीमत पहले 640 रुपये से 820 रुपये हुई थी। अब बढ़कर 870 रुपये हो गया है। ब्रांडेड आटा की बात करें तो 25 किलोग्राम वाले पैकेट की कीमत 840 रुपये से बढ़कर 855 रुपये और 30 किलोग्राम वाले पैकेट की कीमत 1080 रुपये से 1120 रुपये हो गई है। चीनी की कीमत 45 रुपये किलो तक पहुंच गयी है। झखराही के अभय चौधरी कहते हैं कि खाने-पीने की चीजों के अलावा सर्फ और साबुन आदि की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। 70 रुपये बिकने वाला सर्फ 77 रुपये में और ब्रांडेड सर्फ की कीमत 240 रुपये से बढ़कर 315 रुपये तक हो गयी है। वहीं साबुन की कीमतें 35 रुपये से बढ़कर 42 रुपये हो गयी हैं। छोटे साबुन का पैक 17 रुपये से बढ़कर 22 रुपये हो गया है। इसके अलावा खटाल का दूध 46 रुपये किलो से बढ़कर 53-54 रुपये तक हो गया है। दाल की कीमत बीते दो सालों में पहले ही 40 से 45 रुपये तक बढ़ चुकी है। चावल से मिली है राहत: बीते तीन महीने में चावल की कीमतों के घटने से थोड़ी राहत मिली है। उत्तरी हटखोला रोड के बैजू साह और लोहिया चौक के लाल सहनी कहते हैं कि चावल की बोरी पर औसतन 50 रुपये की कमी हो गई है। सेवन स्टार चावल की बोरी एक हजार रुपये की जगह 950 रुपये हो गई है। वहीं लाडली ब्रांड चावल की बोरी 1140 रुपये की जगह 1050 रुपये में मिल रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read