बिहार सुपौल से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है, जो सबके रोंटे खड़े कर देंगे. दरअसल सुपौल में भाई-बहन खौलते तेल से भरे कड़ाही में गिर गए. इस दर्दनाक घटना में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. शनिवार देर रात इलाज के दौरान एक बच्चे जो पांच साल का था उसकी मौत हो गई, जबकि बच्ची अब खतरे से बाहर है. ये मामला बसंतपुर प्रखंड के भगवानपुर पंचायत के वार्ड- 11 का है. दोनों बच्चे अपने मामा की शादी में शामिल होने आए थे, जिसमें ये दर्दनाक घटना हो गई. बात अगर शादी की करें तो 11 मार्च यानी आज बारात जानी थी, इसके लिए शुक्रवार को लड्डू बनाए जा रहे थे, उसी दौरान यह घटना हुई. बता दें कि शनिवार यानी कल शाम बच्चे की मौत के बाद शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं. दूल्हे के भांजे की मौत से पुरे परिवार में सन्नाटा पसर गया और बच्चे की मौत के बाद शादी को भी टाल दिया गया है. इसलिए आज जो बारात निकलने वाली थी उससे रोक दिया गया. मामा की शादी में शामिल होने आया था भांजा आपको बता दें कि मृतक की पहचान संदीप जो 5 साल का था उसके रूप में हुई है. वहीं घायल बच्ची संध्या कुमारी 6 साल कि हैं. संदीप अररिया जिले के नाथपुर से अपने मामा मुन्ना सदा की शादी में भगवानपुर वार्ड 11 में आया था. बच्चे की झुलसने की घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. वहीं घटना के बाद शादी की सभी रस्में तुरंत ही रोक दी गईं. मृतक बच्चे के माता-पिता व दादा-दादी शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव नाथपुर ले गए. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की ओर से लापरवाही बरती गई. डॉक्टर ने दोनों बच्चों को खतरे से बाहर बताया तो परिजन उन्हें लेकर घर लौट गए. इधर, सुपौल के सिविल सर्जन डॉ. मिहिर कुमार वर्मा ने बताया कि सुपौल सदर अस्पताल में बढ़ती लापरवाही को लेकर मामला संज्ञान में आया है. इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. https://twitter.com/RituSharmazee/status/1634835340086370304?s=20
Article Advertisement
Bihar
सुपौल में मामा की शादी में बन रहे थे लड्डू, खौलते तेल में गिरा भांजा, मौत
बिहार सुपौल से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है, जो सबके रोंटे खड़े कर देंगे. दरअसल सुपौल में भाई-बहन खौलते तेल से भरे कड़ाही में गिर गए. इस दर्दनाक घटना में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. शनिवार देर रात इलाज के दौरान एक बच्चे जो पांच साल का था उसकी मौत ह

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफर

Bihar
बिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?

Bihar
वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल: तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक?

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
