अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान855 किलो यूरिया और 48 लीटर रेडबुल जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सा...'ठाकुर का कुआं' के बाद 'तालाब का पानी', बिहार में सियासी घमासान के बीच जीतन राम मांझी ने फेंकी अजब गोटीBihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराबिहार से आ रही थी ट्रेन, शौचालय के पास रखी थीं 11 बोरियां, RPF ने खोली तो मिला 3 लाख का 'सफेद जहर'भारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरार'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान855 किलो यूरिया और 48 लीटर रेडबुल जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सा...'ठाकुर का कुआं' के बाद 'तालाब का पानी', बिहार में सियासी घमासान के बीच जीतन राम मांझी ने फेंकी अजब गोटीBihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराबिहार से आ रही थी ट्रेन, शौचालय के पास रखी थीं 11 बोरियां, RPF ने खोली तो मिला 3 लाख का 'सफेद जहर'भारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरार

Article Advertisement

Education

2 अक्तूबर को चंपारण से शुरू हो रही प्रशांत किशोर की पदयात्रा, एक से डेढ़ साल में तय करेंगे पूरे बिहार का सफर

2 अक्तूबर को चंपारण से शुरू हो रही प्रशांत किशोर की पदयात्रा, एक से डेढ़ साल में तय करेंगे पूरे बिहार का सफर   प्रदीप कुमार नायक जन सुराज अभियान के तहत प्रशांत किशोर अपनी घोषणा के मुताबिक 2 अक्तूबर से पदयात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह पदयात्रा बिहार पश्चिम चंपारण जिले के भितिहरवा गांधी आश्

2 अक्तूबर को चंपारण से शुरू हो रही प्रशांत किशोर की पदयात्रा, एक से डेढ़ साल में तय करेंगे पूरे बिहार का सफर

Article Advertisement

2 अक्तूबर को चंपारण से शुरू हो रही प्रशांत किशोर की पदयात्रा, एक से डेढ़ साल में तय करेंगे पूरे बिहार का सफर   प्रदीप कुमार नायक जन सुराज अभियान के तहत प्रशांत किशोर अपनी घोषणा के मुताबिक 2 अक्तूबर से पदयात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह पदयात्रा बिहार पश्चिम चंपारण जिले के भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू होगी। प्रशांत किशोर ने कहा है कि इस पदयात्रा के माध्यम से वो लगभग 3500 किमी पैदल चलेंगे और बिहार के हर पंचायत और प्रखंड में पहुंचने का प्रयास करेंगे। उन्होंने ये भी कहा है कि इस पदयात्रा को पूरा करने में लगभग एक से डेढ़ साल तक का समय लगेगा और इस बीच वो पटना या दिल्ली नहीं लौटेंगे। स्वतंत्रता के बाद 50 के दशक में भारत के अग्रणी राज्यों में शामिल बिहार, आज देश का सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य है। आज गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी और और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से लोगों का यहां बुरा हाल है। अब समय है स्थिती को बदलने का और लोगों के जीवन में बेहतरी के लिए, बिहार की व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन का। इस संकल्प के साथ और आने वाले 10 सालों में बिहार को देश के शीर्ष 10 राज्यों की श्रेणी में शामिल कराने के लिए, जन सुराज का यह अभियान समाज के सही लोगों को जोड़कर, एक सही सोच के साथ, सामूहिक प्रयास के जरिए एक ऐसी व्यवस्था बनाने की कोशिश है, जिससे सत्ता परिवर्तन सही मायनों में व्यवस्था परिवर्तन का जरिया बने। *इस पदयात्रा के 3 मूल उद्देश्य हैं*: 1. समाज की मदद से जमीनी स्तर पर सही लोगों को चिन्हित करना और उनको एक लोकतांत्रिक मंच पर लाने का प्रयास करना। 2. स्थानीय समस्याओं और संभावनाओं को बेहतर तरीके से समझना और उसके आधार पर नगरों एवं पंचायतों की प्राथमिकताओं को सूचीबद्ध कर, उनके विकास का ब्लूप्रिंट बनाना 3. बिहार के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आर्थिक विकास, कृषि, उद्योग और सामाजिक न्याय जैसे 10 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेषज्ञों और लोगों के सुझावों के आधार पर अगले 15 साल का एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार करना। *जन सुराज पदयात्रा से जुड़ी सभी जानकारी अब jansuraaj.org पर भी उपलब्ध* जन सुराज अभियान की आधिकारिक वेबसाइट शुक्रवार को शुरू की गई। पदयात्रा और उससे जुड़ी सभी जानकारी अब कोई भी व्यक्ति इस वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। जन सुराज अभियान की वेबसाइट jansuraaj.org की खासियत है की जो भी व्यक्ति जन सुराज अभियान या प्रशांत किशोर के साथ पदयात्रा से जुड़ना चाहते हैं वो इस वेबसाइट के माध्यम से अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। साथ ही पदयात्रा से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां इस वेबसाइट के माध्यम से मिल सकेगी। इस वेबसाइट की माध्यम से देश दुनिया के किसी भी हिस्से में रहते हुए आप सीधे डिजिटल तरीके से घर बैठे जन सुराज अभियान और प्रशांत किशोर की पदयात्रा को बहुमूल्य योगदान दे सकतें है। यह वेबसाइट दोनों हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read