अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारपश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने रद्द किया बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले 5 डॉक्टरों का पंजीकरण"प्रश्न-पत्र की फोटो असली या नकली", बिहार दारोगा भर्ती धांधली में EOU को BPSSC से चाहिए इन 6 सवालों बड़े के...JDU का नीतीशकरण तो बहाना है, असली मकसद 'निशांत उदय'! बिहार की राजनीति चलाएंगे सियासी पुत्रबिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...SSB ने 9.5 किलो गांजा जब्त किया, सीमा पर हाई अलर्टबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी पर'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारपश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने रद्द किया बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले 5 डॉक्टरों का पंजीकरण"प्रश्न-पत्र की फोटो असली या नकली", बिहार दारोगा भर्ती धांधली में EOU को BPSSC से चाहिए इन 6 सवालों बड़े के...JDU का नीतीशकरण तो बहाना है, असली मकसद 'निशांत उदय'! बिहार की राजनीति चलाएंगे सियासी पुत्रबिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...SSB ने 9.5 किलो गांजा जब्त किया, सीमा पर हाई अलर्टबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी पर

Article Advertisement

Crime

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 10101 पदों पर बहाली, दलालों से रहें सावधान!अधिकारियों पर गिरी गाज

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 10101 पदों पर बहाली, दलालों से रहें सावधान! राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सर्वेक्षण कार्य के लिए 10101 पदों पर बहाली के लिए आवेदकों को दलालों एवं बिचौलियों से सावधान किया है। विभाग के निदेशक, भू-अभिलेख एवं परिमाप जय सिंह ने आवेदकों को संकेत किया कि वे आवेदन करते समय

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 10101 पदों पर बहाली, दलालों से रहें सावधान!अधिकारियों पर गिरी गाज

Article Advertisement

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 10101 पदों पर बहाली, दलालों से रहें सावधान! राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सर्वेक्षण कार्य के लिए 10101 पदों पर बहाली के लिए आवेदकों को दलालों एवं बिचौलियों से सावधान किया है। विभाग के निदेशक, भू-अभिलेख एवं परिमाप जय सिंह ने आवेदकों को संकेत किया कि वे आवेदन करते समय सावधान रहें और फर्जी कागजात के आधार पर किसी दलाल या बिचौलियों के फेरे में पड़कर आवेदन नहीं करें। उन्होंने कहा कि बहाली की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं ऑनलाइन है। श्री सिंह ने बुधवार को कहा कि बहाली के बाद भी आवेदक के प्रमाण पत्रों की जांच करायी जाती है और कागजात फर्जी पाए जाने पर संबंधित चयनित अभ्यर्थी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाती है। इस बहाली प्रक्रिया में आवेदक को वास्तविक जानकारी देने को कहा गया है। साथ ही, पूर्व की बहालियों को लेकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के खिलाफ जारी कार्रवाई की जानकारी साझा की गयी। 2020 की बहाली में फर्जी तरीके से चयनितों पर हो रही कार्रवाई विभाग के अनुसार, सर्वेक्षण कार्य से जुड़ी वर्ष 2020 की पिछली रिक्तियों को भरने के क्रम में बड़ी संख्या में फर्जी डिग्री वालों ने नौकरी प्राप्त कर ली थी, जिन्हें सेवामुक्त किया गया है। कइयों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। निदेशक, भू-अभिलेख एवं परिमाप जय सिंह ने कहा कि दस्तावेजों की जांच का काम अभी चल रहा है, उन्हें फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर अभ्यर्थी को चयन मुक्त करके उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में अबतक 600 से अधिक फर्जी तरीके से बहाल हो चुके कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जा चुकी है। डीजीपी को फर्जी तरीके से बहाल कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए लिखा पत्र विभाग के अनुसार निदेशक, भू-अभिलेख एवं परिमाप जय सिंह ने पुलिस महानिदेशक, बिहार को फर्जी तरीके से बहाल हो चुके कर्मियों पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी आग्रह किया है। डीजीपी, बिहार को लिखे पत्र के अनुसार अररिया, मुंगेर, बांका, कटिहार, जमुई, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, अरवल, सीतामढी, खगड़िया, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, बेगूसराय, जहानाबाद, शेखपुरा, पूर्णिया, सुपौल, शिवहर, लखीसराय, नालंदा, मधेपुरा, सहरसा एवं सीवान जिलों के जिला समाहर्ता सह बंदोबस्त पदाधिकारियों/ बंदोबस्त पदाधिकारियों को उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनसम्मत कार्रवाई के साथ ही राशि वसूली भी करने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में संबंधित जिलों द्वारा कार्रवाई भी की गयी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read