अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान855 किलो यूरिया और 48 लीटर रेडबुल जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सा...'ठाकुर का कुआं' के बाद 'तालाब का पानी', बिहार में सियासी घमासान के बीच जीतन राम मांझी ने फेंकी अजब गोटीBihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराबिहार से आ रही थी ट्रेन, शौचालय के पास रखी थीं 11 बोरियां, RPF ने खोली तो मिला 3 लाख का 'सफेद जहर'भारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरार'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान855 किलो यूरिया और 48 लीटर रेडबुल जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सा...'ठाकुर का कुआं' के बाद 'तालाब का पानी', बिहार में सियासी घमासान के बीच जीतन राम मांझी ने फेंकी अजब गोटीBihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराबिहार से आ रही थी ट्रेन, शौचालय के पास रखी थीं 11 बोरियां, RPF ने खोली तो मिला 3 लाख का 'सफेद जहर'भारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरार

Article Advertisement

Politics

मल्लिकार्जुन खड़गे बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष, आम सहमति की कोशिश; टी-20 मैच की तरह बदल रही तस्वीर

मल्लिकार्जुन खड़गे बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष, आम सहमति की कोशिश; टी-20 मैच की तरह बदल रही तस्वीर कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव टी-20 क्रिकेट मैच जैसा रुख लेता जा रहा है, जहां हर ओवर में तस्वीर बदलती दिख रही है। अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद की रेस से बाहर होने के बाद दिग्विजय सिंह का नाम इसके लिए तय माना जा रहा थ

मल्लिकार्जुन खड़गे बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष, आम सहमति की कोशिश; टी-20 मैच की तरह बदल रही तस्वीर

Article Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष, आम सहमति की कोशिश; टी-20 मैच की तरह बदल रही तस्वीर कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव टी-20 क्रिकेट मैच जैसा रुख लेता जा रहा है, जहां हर ओवर में तस्वीर बदलती दिख रही है। अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद की रेस से बाहर होने के बाद दिग्विजय सिंह का नाम इसके लिए तय माना जा रहा था। लेकिन अब इस मुकाबले में मल्लिकार्जुन खड़गे की भी एंट्री हो गई है। यही नहीं कहा जा रहा है कि अब उनके नाम पर ही सहमति बनाई जा सकती है। मल्लिकार्जुन खड़गे से दिग्विजय सिंह की मुलाकात हुई है और वह नामांकन न दाखिल करने का फैसला ले सकते हैं। ऐसी स्थिति में अध्यक्ष पद को लेकर सीधा मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच ही होगा। साफ है कि शशि थरूर को बागी जी-23 का नेता माना जाता है, जबकि मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी परिवार के वफादार हैं। अशोक गहलोत के बागी तेवरों के बाद अब वही गांधी परिवार और पार्टी की पसंद बनकर उभर सकते हैं। वह दक्षिण भारत से आते हैं, जहां पार्टी अपने पैर मजबूती से जमाने की कोशिश में है। इसके अलावा वह विवादों से भी परे रहे हैं, जबकि दिग्विजय सिंह अपने बयानों के चलते चर्चा में रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम अचानक ही अध्यक्ष पद की रेस में जरूर आया है, लेकिन कांग्रेस में चल रहे घटनाक्रमों से साफ है कि वही बाजी मार सकते हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी गुरुवार को कहा था कि शुक्रवार शाम तक अध्यक्ष पद को लेकर फैसला हो जाएगा। उनके बयान से साफ था कि आखिरी दौर तक कुछ भी बदल सकता है। खुद दिग्विजय सिंह ने ही नामांकन पत्र लेते हुए भी कहा था कि कल तक तय हो जाएगा कि मेरा नामांकन होगा या नहीं। अब दिग्विजय सिंह की मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात ने साफ कर दिया है कि वह रेस से हट सकते हैं। इस बीच राजस्थान में भी बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। अध्यक्ष पद के बाद कभी भी विधायक दल की मीटिंग हो सकती है और उसमें नए सीएम को लेकर प्रस्ताव पारित हो सकता है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read