मौत से पहले गोवा में जहां रुकी थीं सोनाली फोगाट वहां पहुंची CBI, 10 घंटों तक होटल को खंगाला भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ गोवा के लियोनी ग्रांड रिसॉर्ट का दौरा किया।
फोगाट अपनी मौत से पहले इसी होटल में रुकी थीं।
जानकारी के अनुसार, मामले की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारी 10 घंटे से अधिक समय तक रिसॉर्ट के अंदर रहे और सबूत जुटाने की कोशिश किए।
आपको बता दें कि सीबीआई ने 15 सितंबर, 2022 को गोवा पुलिस से सोनाली फोगाट की मौत की जांच अपने हाथों में ले ली।
शनिवार को सीबीआई और एक फोरेंसिक टीम उत्तरी गोवा के अंजुना बीच पर स्थित रिसॉर्ट में पहुंची।
इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सोनाली फोगाट मामले को सीबीआई को सौंपने का अनुरोध करेंगे।
12 सितंबर को गृह मंत्रालय ने सोनाली फोगाट की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।
इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी के आदेश के खिलाफ कर्लीज रेस्तरां की याचिका 26 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी और सुनवाई की अगली तारीख तक विध्वंस के खिलाफ अपने अंतरिम आदेश को बढ़ा दिया।
सीआरजेड मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए कर्लीज़ रेस्तरां को ध्वस्त किया जा रहा था, लेकिन रेस्टोरेंट के मालिकों ने विध्वंस की कार्रवाई को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।
सोनाली फोगाट पिछले महीने गोवा में मृत पाई गई थीं।
उसके परिवार ने तुरंत इस मामले में जांच की मांग की थी।
गोवा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और फोगाट के कुछ सहयोगियों को गिरफ्तार किया।
अपने टिकटॉक वीडियो से प्रसिद्धि पाने वाली सोनाली फोगाट ने 2019 के हरियाणा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई से हार गईं।
वह 2020 में रियलिटी शो बिग बॉस में भी शामिल हुई थीं।
Article Advertisement
Crime
मौत से पहले गोवा में जहां रुकी थीं सोनाली फोगाट वहां पहुंची CBI, 10 घंटों तक होटल को खंगाला
मौत से पहले गोवा में जहां रुकी थीं सोनाली फोगाट वहां पहुंची CBI, 10 घंटों तक होटल को खंगाला भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ गोवा के लियोनी ग्रांड रिसॉर्ट का दौरा किया। फोगाट अपनी मौत

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
