अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान855 किलो यूरिया और 48 लीटर रेडबुल जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सा...'ठाकुर का कुआं' के बाद 'तालाब का पानी', बिहार में सियासी घमासान के बीच जीतन राम मांझी ने फेंकी अजब गोटीBihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराबिहार से आ रही थी ट्रेन, शौचालय के पास रखी थीं 11 बोरियां, RPF ने खोली तो मिला 3 लाख का 'सफेद जहर'भारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरार'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान855 किलो यूरिया और 48 लीटर रेडबुल जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सा...'ठाकुर का कुआं' के बाद 'तालाब का पानी', बिहार में सियासी घमासान के बीच जीतन राम मांझी ने फेंकी अजब गोटीBihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराबिहार से आ रही थी ट्रेन, शौचालय के पास रखी थीं 11 बोरियां, RPF ने खोली तो मिला 3 लाख का 'सफेद जहर'भारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरार

Article Advertisement

Business

बंगाल में दुर्गा विसर्जन के दौरान नदी में अचानक आई बाढ़, 8 लोगों की मौत

बंगाल में दुर्गा विसर्जन के दौरान नदी में अचानक आई बाढ़, 8 लोगों की मौत उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में माल नदी में बुधवार की रात अचानक आई बाढ़ के कारण मूर्ति विसर्जन के लिए गए कम से कम आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई। कहा जा रहा है कि देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के लिए नदी के किनारे भारी

बंगाल में दुर्गा विसर्जन के दौरान नदी में अचानक आई बाढ़, 8 लोगों की मौत

Article Advertisement

बंगाल में दुर्गा विसर्जन के दौरान नदी में अचानक आई बाढ़, 8 लोगों की मौत उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में माल नदी में बुधवार की रात अचानक आई बाढ़ के कारण मूर्ति विसर्जन के लिए गए कम से कम आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई। कहा जा रहा है कि देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के लिए नदी के किनारे भारी संख्या में लोग जमा हो गए थे। जलपाईगुड़ी जिले की जिला मजिस्ट्रेट मौमिता गोदारा बसु ने कहा, “एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। 50 से अधिक लोगों को बचाया गया। किसी के लापता होने की सूचना नहीं है। डाउनस्ट्रीम में अभी भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभी भी बारिश हो रही है।” घटना मालबाजार में रात करीब साढ़े नौ बजे की है। अधिकांश नदियों की तरह माल नदी में भी हिमालय की तलहटी में भारी बारिश होने पर बाढ़ आ जाती है। जिस समय हादसा हुआ उस वक्त कलिम्पोंग पहाड़ियों में भारी बारिश हो रही थी। भक्तों को नदी की ऊपरी धारा में जल स्तर में वृद्धि के बारे में पता नहीं था। अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग नदी तट पर जमा हो गए थे। अचानक आई बाढ़ के कारण चंद सेकेंड में ही पानी का स्तर छह इंच से बढ़कर 3.5 फुट हो गया। सभी पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। बाढ़ के पानी में कई वाहन बह गए जिनमें मूर्तियों को ले जाया गया था। कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। एक स्थानीय निवासी राजेन मुर्मू ने कहा, "अगर प्रशासन की ओर से पहाड़ियों में भारी बारिश और जल स्तर में वृद्धि की संभावना के बारे में चेतावनी दी गई होती, तो दुर्घटना टल सकती थी।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना।"

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read