अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंताबिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियांनेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काममिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाईसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गएआरक्षण को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात, बोले- सबको मिलेगा रिजर्वेशन का लाभBahraich News: नेपाल सीमा पर लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तारक्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बातपूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंताबिहार में बाढ़ का बढ़ता संकट: 16 जिलों में जनजीवन प्रभावित, उफान पर गंगा-कोसी समेत कई नदियांनेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काममिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाईसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गएआरक्षण को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात, बोले- सबको मिलेगा रिजर्वेशन का लाभBahraich News: नेपाल सीमा पर लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तारक्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

Article Advertisement

Seemanchal

सर्पदंश से महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप — सदर अस्पताल में हंगामा

Katihar सहायक थाना क्षेत्र के गौशाला राम सभा निवासी 45 वर्षीय शकुंतला देवी को सोमवार शाम घर में ट्यूबवेल के पास बर्तन धोते समय अचानक एक जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन आनन-फानन में उन्हें Katihar Sadar Hospital लेकर पहुंचे। इलाज में देरी और लापरवाही का आरोप पति आनंदी महलदार ने बताया कि सदर अस्पताल में

सर्पदंश से महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप — सदर अस्पताल में हंगामा

Article Advertisement

Katihar सहायक थाना क्षेत्र के गौशाला राम सभा निवासी 45 वर्षीय शकुंतला देवी को सोमवार शाम घर में ट्यूबवेल के पास बर्तन धोते समय अचानक एक जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन आनन-फानन में उन्हें Katihar Sadar Hospital लेकर पहुंचे। इलाज में देरी और लापरवाही का आरोप पति आनंदी महलदार ने बताया कि सदर अस्पताल में प्रारंभिक इलाज तो शुरू किया गया, लेकिन बाद में स्थिति गंभीर बताकर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर बताया गया कि वहां सर्पदंश का इलाज नहीं होता और उन्हें फिर से सदर अस्पताल ही आना होगा। जब शकुंतला देवी को दोबारा सदर अस्पताल लाया गया तो आरोप है कि डॉक्टरों ने उन्हें नहीं देखा, बल्कि नर्सिंग स्टाफ में कार्यरत अनुभवहीन कर्मी ने इलाज करने की कोशिश की। इलाज के अभाव में शकुंतला देवी की मौत हो गई। अस्पताल में हंगामा और स्टाफ फरार मौत की सूचना मिलते ही परिजन भड़क गए और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा करने लगे। आक्रोशित परिजनों को देखकर इमरजेंसी वार्ड में मौजूद चिकित्सक व अन्य कर्मचारी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही Katihar Nagar Thana पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read