अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान855 किलो यूरिया और 48 लीटर रेडबुल जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सा...बिहार बोर्ड 2027: मैट्रिक-इंटर के छात्रों को राहत, आवेदन की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी'ठाकुर का कुआं' के बाद 'तालाब का पानी', बिहार में सियासी घमासान के बीच जीतन राम मांझी ने फेंकी अजब गोटीBihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान855 किलो यूरिया और 48 लीटर रेडबुल जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सा...बिहार बोर्ड 2027: मैट्रिक-इंटर के छात्रों को राहत, आवेदन की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी'ठाकुर का कुआं' के बाद 'तालाब का पानी', बिहार में सियासी घमासान के बीच जीतन राम मांझी ने फेंकी अजब गोटीBihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतरा

Article Advertisement

Bihar

सहरसा जिले में दर्जनों नशेड़ी और तस्कर हुए गिरफ्तार

सहरसा जिले में दर्जनों नशेड़ी और तस्कर हुए गिरफ्तार सहरसा, नगर संवाददाता। जिले में शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर शराब व नशे के कारोबार के खिलाफ कड़ी नजर रखी जा रही है। कारोबारी के साथ ही पीने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है ।रविवार की अहले सुबह क

सहरसा जिले में दर्जनों नशेड़ी और तस्कर हुए गिरफ्तार

Article Advertisement

सहरसा जिले में दर्जनों नशेड़ी और तस्कर हुए गिरफ्तार सहरसा, नगर संवाददाता। जिले में शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर शराब व नशे के कारोबार के खिलाफ कड़ी नजर रखी जा रही है। कारोबारी के साथ ही पीने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है ।रविवार की अहले सुबह करीब चार बजे सदर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक शराब कारोबारी को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी पुलिस लाइन वार्ड एक निवासी राजकुमार सिंह कुछ दिनों पहले ही शराब कांड के तहत दर्ज मामले में जेल से बाहर निकला है और वह आदतन शराब कारोबारी है। वहीं भागने के दौरान कारोबारी ने एक सिपाही को धक्का मारकर जख्मी कर दिया ।जिसका इलाज चल रहा है। सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती के दौरान एक चार चक्का वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। गाड़ी चालक तेज गति से पुलिस को धक्का मारकर भागने के दौरान सड़क किनारे खड़े बिजली पोल से टकरा गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा आईटेन गाड़ी की तलाशी ली गई। जिस दौरान गाड़ी के बीच वाले सीट पर बैग में 35 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया । धराये राजकुमार सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह बाहर से लाकर चोरी छिपे शराब का कारोबार करता है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार कारोबारी के खिलाफ तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते धक्का मारकर जख्मी करना व अवैध शराब कारोबार के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है ।कार जब्त कर कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।इधर पुलिस ने अभियान चलाकर तीन नशेड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। देसी शराब भट्टी के साथ महिला गिरफ्तार:सौरबाजार। सोमवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भादा गांव वार्ड नंबर 3 में छापेमारी कर सानू देवी को उनके घर से करीब 2 लीटर देसी शराब व शराब बनाने वाली भट्टी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। वही वार्ड नंबर 4 भादा गांव निवासी राजकुमार चौधरी के पुत्र संजय चौधरी को नशे की हालत में रविवार को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शानू देवी को देसी शराब और लोहे की चूल्हा सहित अन्य समान के साथ तो संजय चौधरी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read