श्रीलंका की वैकल्पिक टीम में भी एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव कोलंबो, 10 जुलाई (भाषा) भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला शुरू होने से पहले श्रीलंकाई क्रिकेट लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में है और अब दो बायो बबल में से एक में मेजबान टीम का एक क्रिकेटर पॉजिटिव पाया गया है ।
कोरोना संक्रमण के कारण श्रृंखला चार दिन के लिये स्थगित होने के बाद से खिलाड़ी दो समूह में अलग अलग अभ्यास कर रहे हैं ।
मेजबान टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा विश्लेषक जी टी निरोशन संक्रमित पाये गए हैं ।
श्रीलंकाई सूत्रों के हवाले से ‘न्यूजवायर डॉट आइके’ ने कहा कि बल्लेबाज सैंडुन वीराक्कोडी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं ।
वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार वह 15 सीनियर खिलाड़ियों के साथ थे जो सिनामन ग्रांड होटल में रह रहे हैं ।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि वीरोक्कोडी को भानुका राजपक्षा और कई अन्य क्रिकेटरों के साथ शुक्रवार की रात दाम्बुला भेजा गया ताकि भारत के खिलाफ श्रृंखला से पहले अभ्यास मैच खेल सकें ।
26 क्रिकेटरों का एक अन्य समूह दाम्बुला में अलग बायो बबल में रह रहा है और श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि उनमें से कोई संक्रमित नहीं है ।
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे अब 13 की बजाय 17 जुलाई को खेला जायेगा ।
Article Advertisement
Sports
श्रीलंका की वैकल्पिक टीम में भी एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव
श्रीलंका की वैकल्पिक टीम में भी एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव कोलंबो, 10 जुलाई (भाषा) भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला शुरू होने से पहले श्रीलंकाई क्रिकेट लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में है और अब दो बायो बबल में से एक में मेजबान टीम का एक क्रिकेटर पॉजिटिव पाया गया है । कोरोना संक्रमण के कारण श्रृ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Entertainment
OTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीज

Entertainment
Yami Gautam ने जीता पहला National Award, Article 370 को भी मिला बड़ा सम्मान
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
