अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
107 गांवों की जमीन, 8200 करोड़ का खर्च, बिहार से नेपाल तक बन रहा है 150KM सुपर फोरलेन रोडFarakka Barrage : 'जब बिहार को पानी चाहिए तब नहीं मिलता', फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयाननेपाल में मिली 128 बोरी भारतीय यूरिया! सीमा पार पहुंची किसानों के हक की खाद; अररिया के फुलकाहा में उठे गंभीर सवालबिहार में छिपे थे 2.5 करोड़ की ठगी के दोनों सरगना, पर लोकेशन मिली फ्रांस कीभारत-नेपाल सीमा पर खाद के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार: 31 बोरी यूरिया और तीन साइकिल भी जब्तपटना-मुजफ्फरपुर नहीं बिहार के इस जिले की पुलिस है सबसे तेज, बनाया घटना स्थल पर फटाफट पहुंचने का रिकॉर्डभारत-नेपाल सीमा पर SSB-बिहार पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग: तस्करी रोकने को सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोरइंडिया-नेपाल बॉर्डर पर खाद तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 1395 किलो यूरिया बरामदभारत और नेपाल को जोड़ने वाले पुल को लेकर क्यों छिड़ गया विवाद, पड़ोसी देश ने बोर्ड पर काली पन्नी चढ़ाईभारत-नेपाल सीमा पर SSB और APF की संयुक्त गश्त: बलरामपुर में सुबह 7:30 बजे संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा; त...चॉकलेट लेकर नेपाल जा रही महिला को गेट पर रोका: बेहोशी की हालत में सड़क पर मिली; नेपाली सशस्त्र पुलिस ने आरो...107 गांवों की जमीन, 8200 करोड़ का खर्च, बिहार से नेपाल तक बन रहा है 150KM सुपर फोरलेन रोडFarakka Barrage : 'जब बिहार को पानी चाहिए तब नहीं मिलता', फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयाननेपाल में मिली 128 बोरी भारतीय यूरिया! सीमा पार पहुंची किसानों के हक की खाद; अररिया के फुलकाहा में उठे गंभीर सवालबिहार में छिपे थे 2.5 करोड़ की ठगी के दोनों सरगना, पर लोकेशन मिली फ्रांस कीभारत-नेपाल सीमा पर खाद के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार: 31 बोरी यूरिया और तीन साइकिल भी जब्तपटना-मुजफ्फरपुर नहीं बिहार के इस जिले की पुलिस है सबसे तेज, बनाया घटना स्थल पर फटाफट पहुंचने का रिकॉर्डभारत-नेपाल सीमा पर SSB-बिहार पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग: तस्करी रोकने को सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोरइंडिया-नेपाल बॉर्डर पर खाद तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 1395 किलो यूरिया बरामदभारत और नेपाल को जोड़ने वाले पुल को लेकर क्यों छिड़ गया विवाद, पड़ोसी देश ने बोर्ड पर काली पन्नी चढ़ाईभारत-नेपाल सीमा पर SSB और APF की संयुक्त गश्त: बलरामपुर में सुबह 7:30 बजे संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा; त...चॉकलेट लेकर नेपाल जा रही महिला को गेट पर रोका: बेहोशी की हालत में सड़क पर मिली; नेपाली सशस्त्र पुलिस ने आरो...

Article Advertisement

Seemanchal

गोलीबारी और बमबाजी से दहला अररिया! दुकान में लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली - FIRING IN ARARIA

गोलीबारी और बमबाजी से दहला अररिया! दुकान में लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली - FIRING IN ARARIA अररिया में लूट के दौरान अपराधियों ने गोलीबारी की है. गंभीर हालत में दुकानदार के बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अररिया: गोलीबारी और बमबाजी होने से अररिया बार फिर दहल गया. जिले के कुर्साकांटा थान

गोलीबारी और बमबाजी से दहला अररिया! दुकान में लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली - FIRING IN ARARIA

Article Advertisement

गोलीबारी और बमबाजी से दहला अररिया! दुकान में लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली - FIRING IN ARARIA अररिया में लूट के दौरान अपराधियों ने गोलीबारी की है. गंभीर हालत में दुकानदार के बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अररिया: गोलीबारी और बमबाजी होने से अररिया बार फिर दहल गया. जिले के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के बलचन्दा गांव में चोरी का विरोध करने पर अपराधियों ने गोलीबारी की है. किराना दुकानदार के बेटे को गोली लगी है. उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली: बताया जाता है कि देर रात करीब एक बजे 15 की संख्या में अपराधी किराना दुकानदार महेंद्र प्रसाद केसरी की दुकान में घुस गए. लुटेरों ने दुकान में लूटपाट शुरू कर दी. दुकानदार के घर के सदस्यों के जब विरोध किया तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी और बमबाजी कर दी. इस गोलीबारी में दुकानदार के बेटे अजीत केशरी के दाहिने बाजू में गोली लग गई. गंभीर हालत में उसे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. "करीब 15 की संख्या में अज्ञात अपराधकर्मी दुकान का दरवाजा पीछे से कटर से काटकर प्रवेश कर गए और चोरी की कोशिश करने लगे. जब घर के लोगों ने लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने गोली चला दी. जिसमें अजीत केशरी घायल हो गया है. दहशत फैलाने के लिए बमबाजी भी की गई है."- पीड़ित परिवार एएसपी के नेतृत्व में जांच शुरू: घटना की सूचना मिलते ही कुर्साकांटा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य को एकत्रित करने में जुटी हुई है. साथ ही डाॅग स्क्वायड टीम की मदद से जांच की जा रही है. डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट की टीम भी घटना के संबंध में तकनीकी अनुसंधान कर रही है. पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार और एएसपी रामपुकार सिंह ने देर रात घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. "पुलिस घटनास्थल पर कैम्प कर गहन जांच कर रही है. इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एएसपी राम पुकार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है. अपराधी को विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी."- अंजनी कुमार, पुलिस अधीक्षक, अररिया

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read