अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
नेपाल से गांजा लेकर भारत आ रहा युवक गिरफ्तारकस्तूरबा गांधी स्कूल में लटकी मिली 9वीं की छात्रा, छुट्टियों से हॉस्टल लौटते ही सुसाइडBalrampur News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने की पैदल गश्तजोधपुर में बिहार के मार्शल आर्ट खिलाड़ी दिखाएंगे दम10,000 औद्योगिक इकाइयों की बिहार में स्थापना, CM, सांसदों और मंत्रियों ने बाढ़ राहत के लिए दिया एक महीने का वेतननेपाल एपीएफ ने भारत-नेपाल सीमा पर वॉलीबॉल मैच जीता: एसएसबी को 2-1 से हराया, दोनों देशों के सुरक्षा बलों में...नेपाली नागरिक गांजा लेकर भारत में घुसा, एसएसबी ने दबोचा: एक किलो नशीला पदार्थ और साइकिल जब्तअनंत सिंह क्या करेंगे... ये हमारा विषय नहीं! प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव के जन सुराज उम्मीदवारों पर लिया फाइनल स्टैंडबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ सख्त अभियानबिहार में 10 हजार उद्योग लगेंगे, 12 लाख प्रवासियों को वापस लाएगी सरकार; सम्राट चौधरी का ऐलाननेपाल से गांजा लेकर भारत आ रहा युवक गिरफ्तारकस्तूरबा गांधी स्कूल में लटकी मिली 9वीं की छात्रा, छुट्टियों से हॉस्टल लौटते ही सुसाइडBalrampur News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने की पैदल गश्तजोधपुर में बिहार के मार्शल आर्ट खिलाड़ी दिखाएंगे दम10,000 औद्योगिक इकाइयों की बिहार में स्थापना, CM, सांसदों और मंत्रियों ने बाढ़ राहत के लिए दिया एक महीने का वेतननेपाल एपीएफ ने भारत-नेपाल सीमा पर वॉलीबॉल मैच जीता: एसएसबी को 2-1 से हराया, दोनों देशों के सुरक्षा बलों में...नेपाली नागरिक गांजा लेकर भारत में घुसा, एसएसबी ने दबोचा: एक किलो नशीला पदार्थ और साइकिल जब्तअनंत सिंह क्या करेंगे... ये हमारा विषय नहीं! प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव के जन सुराज उम्मीदवारों पर लिया फाइनल स्टैंडबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ सख्त अभियानबिहार में 10 हजार उद्योग लगेंगे, 12 लाख प्रवासियों को वापस लाएगी सरकार; सम्राट चौधरी का ऐलान

Article Advertisement

Politics

प्रधानमंत्री सुरक्षा चूक: शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करेगा न्यायालय

प्रधानमंत्री सुरक्षा चूक: शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करेगा न्यायालय नयी दिल्ली, 10 जनवरी (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे पर हुई कथित सुरक्षा चूक की जांच के लिए केन्द्र और पंजाब सरकार द्वारा गठित अलग-अलग समितियों पर सोमवार को रोक

प्रधानमंत्री सुरक्षा चूक: शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करेगा न्यायालय

Article Advertisement

प्रधानमंत्री सुरक्षा चूक: शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करेगा न्यायालय नयी दिल्ली, 10 जनवरी (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे पर हुई कथित सुरक्षा चूक की जांच के लिए केन्द्र और पंजाब सरकार द्वारा गठित अलग-अलग समितियों पर सोमवार को रोक लगा दी और कहा कि शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में वह एक समिति गठित करेगा। प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने कहा कि इस संबंध में औपचारिक आदेश जल्द पारित किया जाएगा। चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल प्रस्तावित समिति का हिस्सा हो सकते हैं। शीर्ष अदालत ‘लॉयर्स वॉइस’ की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कथित चूक की गहन जांच और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो, यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है। गौरतलब है कि पंजाब में पांच जनवरी को प्रदर्शनकारियों द्वारा नाकेबंदी करने के कारण प्रधानमंत्री का काफिला एक फ्लाईओवर पर कुछ देर तक फंसा रहा था। इसके बाद वह एक रैली सहित किसी भी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना पंजाब से दिल्ली लौट गए थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read