अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान855 किलो यूरिया और 48 लीटर रेडबुल जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सा...बिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान855 किलो यूरिया और 48 लीटर रेडबुल जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सा...

Article Advertisement

Bihar

अमित शाह का सीमांचल दौरा अहम, मिशन 2024 का आगाज करेंगे, बीजेपी की जीत का मंत्र देंगे

अमित शाह का सीमांचल दौरा अहम, मिशन 2024 का आगाज करेंगे, बीजेपी की जीत का मंत्र देंगे भाजपा का जदयू से गठबंधन टूटने, बिहार की राजनीति में बदले समीकरण और सीएम नीतीश कुमार द्वारा अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी एकता को मजबूत करने की पहल के बीच पहली बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 23 और 24 सित

अमित शाह का सीमांचल दौरा अहम, मिशन 2024 का आगाज करेंगे, बीजेपी की जीत का मंत्र देंगे

Article Advertisement

अमित शाह का सीमांचल दौरा अहम, मिशन 2024 का आगाज करेंगे, बीजेपी की जीत का मंत्र देंगे भाजपा का जदयू से गठबंधन टूटने, बिहार की राजनीति में बदले समीकरण और सीएम नीतीश कुमार द्वारा अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी एकता को मजबूत करने की पहल के बीच पहली बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 23 और 24 सितंबर को दो दिवसीय दौरा पर पूर्णिया और किशनगंज में होने के मायने अहम हैं। गृहमंत्री सीमांचल की धरती से मिशन 2024 की तैयारी का आगाज करेंगे और सीमांचल में कमल खिलाने के लिए भाजपा नेताओं की बैठक में जीत का मंत्र भी देंगे। अमित शाह की नजर नेपाल और बांग्लादेश सीमा से सटे किशनगंज में बांग्लादेशी घुसपैठ पर लगाम लगाने पर भी होगी। इसी के मद्देनजर 24 सितंबर को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शाह बीएसएफ, एसएसबी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड के फतेहपुर एसएसबी कैंप में गृहमंत्री का दौरा भी संभावित है, जहां वे नेपाल बॉर्डर का जायजा भी लेंगे। गृहमंत्री शाह 24 सितंबर को कोसी और सीमांचल के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सीमांचल में बीजेपी का कमल खिलाने का मंत्र देंगे अमित शाह अमित शाह पूर्णिया की जनसभा में नीतीश के विपक्षी एकजुटता की पहल पर भी हमला करेंगे। यह पहला मौका है जब बिहार के सीमांचल से बीजेपी के लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज होगा। सीमांचल के चारों जिले पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार में भाजपा की पकड़ अब भी कमजोर है। किशनगंज में तो 1999 के बाद लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जीत हासिल नहीं हुई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में यह सीट एनडीए गठबंधन में जदयू को चली गयी थी। गठबंधन टूटने के बाद यहां भी कमल खिलाना चुनौती है। जेडीयू से बिहार में अलग होने के बाद भाजपा के लिए सीमांचल में चुनौती असल में और बढ़ गयी है। मिशन 2024 के मद्देनजर भाजपा ने बिहार में सभी सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। 2019 के चुनाव में एनडीए गठबंधन ने 40 में से 39 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन अब समीकरण बिल्कुल बदल चुका है। भाजपा से जदयू अलग होकर आरजेडी से हाथ मिला चुका है। ऐसे में बीजेपी को बिहार में शत प्रतिशत सीट जीतने के लिए बहुत दमखम लगाने की जरूरत है। शाह का दौरा इस लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अमित शाह के दो दिवसीय दौरा को लेकर बिहार और देश के अलग-अलग राज्यों से भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं, सांसदों, विधायकों का जमावड़ा शुरू हो गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read