अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार: नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, थानाध्यक्ष को एसआईटी से हटाकर तबादले का आदेशबिहार मौसमः पटना समेत 20 जिलों में आज बारिश, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 40 km/h से चलेंगी हवाएं, ठनका से सावध...बिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितबिहार में बाढ़ से टूटे मकान पीएम आवास से बनेंगे! शिवराज ने पटना से भागलपुर तक सर्वे किया, केंद्र से मदद दिलाएंगेनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहरामबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार: नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, थानाध्यक्ष को एसआईटी से हटाकर तबादले का आदेशबिहार मौसमः पटना समेत 20 जिलों में आज बारिश, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 40 km/h से चलेंगी हवाएं, ठनका से सावध...बिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितबिहार में बाढ़ से टूटे मकान पीएम आवास से बनेंगे! शिवराज ने पटना से भागलपुर तक सर्वे किया, केंद्र से मदद दिलाएंगेनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहराम

Article Advertisement

Politics

टूट जाएंगे उर्मिला मातोंडकर के MLC बनने के सपने, उद्धव की सिफारिशों के खिलाफ शिंदे; गवर्नर को चिट्ठी

टूट जाएंगे उर्मिला मातोंडकर के MLC बनने के सपने, उद्धव की सिफारिशों के खिलाफ शिंदे; गवर्नर को चिट्ठी बॉलीवुड अदाकारा उर्मिला मातोंडकर के एमएलसी बनने के सपनों पर ग्रहण लगता दिख रहा है। ऐसा इसलिए कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र भेजकर कहा है कि उद्धव ठाकरे

टूट जाएंगे उर्मिला मातोंडकर के MLC बनने के सपने, उद्धव की सिफारिशों के खिलाफ शिंदे; गवर्नर को चिट्ठी

Article Advertisement

टूट जाएंगे उर्मिला मातोंडकर के MLC बनने के सपने, उद्धव की सिफारिशों के खिलाफ शिंदे; गवर्नर को चिट्ठी बॉलीवुड अदाकारा उर्मिला मातोंडकर के एमएलसी बनने के सपनों पर ग्रहण लगता दिख रहा है। ऐसा इसलिए कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र भेजकर कहा है कि उद्धव ठाकरे के सीएम रहते हुए राज्यपाल कोटे से विधान परिषद के लिए भेजे गए 12 नामों की सिफारिश रद्द की जाए। इस बात की पूरी संभावना है कि राज्यपाल जल्द ही नई सरकार को सूची रद्द करने का पत्र देंगे। इसके बाद शिंदे-भाजपा सरकार द्वारा नए सिरे से 12 नामों की सिफारिश की जाएगी। मुख्यमंत्री रहते हुए उद्धव ठाकरे ने जिन 12 नामों की सिफारिश गवर्नर कोश्यारी से की थी उनमें शिवसेना से उर्मिला मातोंडकर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की तरफ से एकनाथ खडसे जैसे नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि गवर्नर के पास लंबे समय से यह सिफारिश लंबित थी। शिवसेना - अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, विजय करंजकर, नितिन बानुगड़े पाटिल और चंद्रकांत रघुवंशी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - एकनाथ खडसे, राजू शेट्टी, यशपाल भिंगे और गायक आनंद शिंदे कांग्रेस - रजनीताई पाटिल, सचिन सावंत, अनिरुद्ध वांकर, मुजफ्फर हुसैन महाराष्ट्र में हाल में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से ही राज्यपाल द्वारा विधान परिषद सदस्य के लिए नियुक्त किए जाने वाले 12 नामों पर नए सिरे विचार करने की चर्चा हो रही थी। उद्धव ठाकरे द्वारा भेजी गई सूची में स्वाभिमानी शेतकर संगठन के नेता और पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने राज्यपाल ने भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। उन्होंने अनुरोध किया था कि उनका नाम सूची से हटा दिया जाए। कांग्रेस की रजनीताई पाटिल राज्यसभा में गईं। एकनाथ खडसे एमएलसी चुनाव में जीते थे। इसके अलावा शिवसेना सूची से चंद्रकांत रघुवंशी अब एकनाथ शिंदे समूह में हैं। शिंदे गुट ने चार पर ठोका दावा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को जो अब नई सूची भेजी जाएगी उसमें भाजपा-शिंदे गुट के बीच बंटवारा होगा। भाजपा को नौ सीटें मिलने की संभावना है जबकि शिंदे समूह को तीन सीटें मिलने की संभावना है। हालांकि खबर है कि शिंदे गुट ने चार सीटों की मांग की है। भाजपा में दावेदारों की लंबी लिस्ट है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भगवा खेमे से किसे विधान परिषद जाने का मौका मिलता है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read