भारत के दिल्ली स्थित नोएडा के ८१ गांव के संगठन नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा नेपाल भारत वर्ल्ड डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष मधुरेन्द्र जायसवाल सम्मानित विगत कई वर्षों से भारत और नेपाल के रिश्ते को प्रगाढ़ बनाते आ रहे नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने भारत नेपाल मैत्री में अपना योगदान देने वाली संस्था नेपाल भारत वर्ल्ड डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष मधुरेन्द्र जायसवाल को नोवरा सम्मान प्रदान किया गया , नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा की श्र जायसवाल विगत कई वर्षों से भारत नेपाल मैत्री के लिए कार्य कर रहे हैं , अपनी संस्था के माध्यम से वह दोनों देशों के बीच सामंजस्य और भाईचारे की भावना जगाये हुए हैं , इनकी संस्था द्वारा समय समय पर भारतीय और नेपाली नीति निर्धारकों , नेताओं और राजदूतों के साथ मिलकर मैत्री बढ़ाने हेतु कदम उठाये हैं इसके साथ साथ आम जनता के साथ कई सम्मलेन भी आयोजित किये हैं , हाल ही में नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक सम्मलेन संस्था द्वारा आयोजित किया गया जिसमें भारत से भी कई नेताओं एवं जनता ने सहभागिता की।
श्री जैसवाल नेपाल के मूल निवासी हैं और मैत्री के अलावा विश्व शांति , वैश्विक प्रगति पर भी कार्य करते हैं।
मधुरेन्द्र जायसवाल ने कहा की वह संस्था का आभार जताते हैं और नोवरा जैसी राष्ट्रिय ख्याति प्राप्त संस्था के साथ जुड़कर वह भी गौरवान्वित हुए हैं , भारत और नेपाल की मित्रता सदियों से चलती आ रही है जिसे कोई नहीं तोड़ सकता , इसे और आगे बढ़ाने की ज़रूरत है जिसके लिए दोनों देशों के युवा उनकी संस्था के माध्यम से प्रयासरत हैं।
इस दौरान चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा भी उपस्थित रहे और नोवरा के महासचिव श्री पुनीत राणा ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
यहाँ बताते चले कि मिलकर चले, विश्व सारा आगे बढ़े" मूल नारा के साथ नेपाल और भारत दोनों देशों के जनताओं के हक - अधिकार व मान सम्मान की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत एक मात्र संघठन नेपाल-भारत वर्ल्ड डेवलपमेंट फोरम का उदघाटन नेपाल की राजधानी काठमांडू के भृकुटि मंडप स्थित नेपाल पर्यटन बोर्ड के सभागार में पिछले साल बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ हुई।
अपने मंचसीय भाषण के क्रम में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री एवं लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो ने कहां कि नेपाल-भारत का संबंध रामायण काल से ही चलते आ रही है।दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी का संबंध हैं।भले ही राजनीति रूप से नेपाल और भारत दो राष्ट्र हैं।लेकिन संस्कृतिक तौर पर दोनों एक राष्ट्र हैं।भारत और नेपाल के बीच संबंध और प्रगाड़ हो,इसके लिए नेपाल तथा भारत वर्ल्ड डेवलपमेंट फोरम अत्यधिक अच्छी भूमिका निभा सकती हैं।भारत के साथ व्यापारिक नुक्सान न्यूनीकरण में भी फोरम महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
उन्होंने कहां कि हम भारत और नेपाल के बीच संबंधों को और अधिक उचाईयों तक पहुचाना चाहते हैं।भारत के साथ व्यापार में हो रहे नुकसान को कम करने का प्रयास जारी हैं।
फोरम के अंतराष्ट्रीय संरक्षक वेद प्रकाश गुप्ता का कहना हैं कि नेपाल और भारत के बीच का संबंध बहु आयामिक होना चाहिए ।भारत और नेपाल के साथ समूचा विश्व को हम शांति के मार्ग में ले जाना चाहते हैं।
उदघाटन कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस के सह महामंत्री जीवन परियार , नेपाल जनता पार्टी के अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ पाठक ,नेपाल सरकार के प्रशासन सेवा के पूर्व निर्देशक गिरधर ढकाल, संस्थापक मधेशवादी नेता एवं हिंदी भाषा अभियान के रमन पांडेय ,लोसपा नेता डॉ, सुरेंद्र झाल सहित अनेक वक्ताओं ने भारत- नेपाल के प्रगति की कामना किए हैं।
स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार ,प्रदीप कुमार नायक कहते हैं कि किशनगंज जिला के दिघलबैंक और नेपाल के झापा जिला के झापा बाजार स्थित पिलर संख्या 134 / 20 जो लगभग दो वर्षों से बन्द पड़ी थी।जिस सिमा को खोलवाने की पहल सबसे पहले मैंने की।
दोनों देशों का संघीय मैत्री पूर्ण रहे हैं।31 जुलाई 1950 को काठमांडू में हस्तलिखित की गई एक अंतराष्ट्रीय संधि हैं।जिसके अंतर्गत दोनों देशों के सबंध निर्धारित किये गए हैं।लेकिन बीच-बीच मे दोनों देशों के संबंधों में संधि के पुनरावलोकन के सवाल पर खटास भी उत्पन्न होते रहे हैं।बदलते समय के प्रवाह में इसे पुनरावलोकन व संसोधन करना भी दोनों देशों के हित मे होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल -भारत वर्ल्ड डेवलपमेंट फोरम के राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष मधुरेन्द्र चौधरी का कहना है कि सत्य का मार्ग भले ही कठिन होता हैं, लेकिन जीवन में सत्य ही लोगों पर विजय प्राप्त करता हैं।जो व्यक्ति समाज व देश सेवा में अपना मूल्यवान समय दे रहा हैं, उन लोगों को तन,मन और धन से सहयोग देकर समाज व देश के अच्छे कार्यो को आगे बढ़ाना चाहिए।
प्रदीप कुमार नायक
Article Advertisement
Border News
भारत के दिल्ली स्थित नोएडा के ८१ गांव के संगठन नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा नेपाल भारत वर्ल्ड डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष मधुरेन्द्र जायसवाल सम्मानित
भारत के दिल्ली स्थित नोएडा के ८१ गांव के संगठन नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा नेपाल भारत वर्ल्ड डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष मधुरेन्द्र जायसवाल सम्मानित विगत कई वर्षों से भारत और नेपाल के रिश्ते को प्रगाढ़ बनाते आ रहे नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने भारत नेपाल मैत्री में अपना योगदान देने वाली

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Border News
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी: SSB और नेपाल APF की अहम बैठक, तस्करी रोकने पर जोर

Border News
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
