निकाय चुनाव : पार्षदों की पतवार सेठ परिवार के हाथ, सुबह-शाम कर रहे प्रणाम कटिहार।
जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर कुरसेला प्रखंड में चल रहे नगर निकाय चुनाव की चर्चा जोर-शोर से चल रही है।
इसमें उम्मीदवारों से अधिक वोटर को लेकर लोग बात कर रहे हैं।
कुरसेला प्रखंड में ढाई सौ साल पुराने सेठ परिवार की छठी पीढ़ी पर उम्मीदवारों की नजर है।
300 से अधिक सदस्य वाले इस परिवार में 250 के करीब वोटर हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से लेकर 92 साल तक है।
इस बार नगर निकाय चुनाव में यह परिवार मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद को अपना वोट देगा।
परिवार का एक साथ वोट पाने के लिए सुबह-शाम अभ्यर्थी दौड़ लगा रहे हैं।
92 साल की गिन्नी देवी करेंगी मतदान : 92 साल की गिन्नी देवी इस बार भी नगर निकाय चुनाव में मतदान करेंगी।
वहीं 82 साल के जगदीश अग्रवाल भी इस बार मतदान करेंगे।
हालांकि इनकी आंख की रोशनी चली गयी है।
मगर आज भी नगर निकाय से लेकर प्रदेश की राजनीति पर अपने परिवार के नौजवान वोटर को उत्साहित करते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि परिवार में कई वोटर हैं।
मगर इसका मतलब यह नहीं है कि सभी एक जगह ही मतदान करेंगें।
सबकी अपनी पसंद होती है।
अपने-अपने प्रत्याशी को वोट देने के लिए सभी स्वतंत्र हैं।
किसी पर दबाव नहीं रहता है।
ढाई सौ साल पहले मुक्खर राम राजस्थान से कुरसेला आए थे।
उन्होंने यहां पर व्यवसाय शुरू किया।
धीरे-धीरे परिवार बढ़ता गया तो कुरसेला बस्ती में इनका परिवार रहने लगा।
संतोष अग्रवाल (55 वर्षीय) बताते हैं कि यह परिवार व्यवसाय, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा है।
समाजहित व क्षेत्र के विकास में काम करने की जरूरत : सेठ परिवार से जुड़ी अनीता कुमारी, बबीता, सपना, उषा देवी, पुष्पा देवी ने बताया कि नगर निकाय में चुनकर आने वालों को चाहिए कि वे समाजहित और क्षेत्र के विकास में काम करें।
अभी मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के आठ-आठ उम्मीदवार ओर उनसे जुड़े लोग आते हैं।
सबको देख रही हैं।
उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान को किया तेज : एनएच 31 के किनारे बसा हुआ कुरसेला में नगर निकाय चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है।
पुरुष प्रत्याशी व समर्थक दिन व रात दरवाजे पर दिख जा रहे हैं।
महिला प्रत्याशी घर के रसोई तक जाकर अपनी उम्मीदवारी दर्ज करवा रही हैं।
Article Advertisement
Seemanchal
Katihar:- निकाय चुनाव : पार्षदों की पतवार सेठ परिवार के हाथ, सुबह-शाम कर रहे प्रणाम
निकाय चुनाव : पार्षदों की पतवार सेठ परिवार के हाथ, सुबह-शाम कर रहे प्रणाम कटिहार। जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर कुरसेला प्रखंड में चल रहे नगर निकाय चुनाव की चर्चा जोर-शोर से चल रही है। इसमें उम्मीदवारों से अधिक वोटर को लेकर लोग बात कर रहे हैं। कुरसेला प्रखंड में ढाई सौ साल पुराने सेठ परिवार की छठी पी

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Seemanchal
पूर्णिया में सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Bihar
बिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफर

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
