अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तारबाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तार

Article Advertisement

Crime

जहरीली शराब कांड: पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 5 थाने के थानाध्यक्ष हुए निलंबित

मोतिहारी जहरीली शराब कांड मामले में बिहार सरकार की फजीहत होने के बाद अब पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है. 5 थाने के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है. एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने जहरीले शराब कांड से प्रभावित पांच थाना क्षेत्र के थानेदार को निलंबित किया है. बता दें कि जहरीली शराब पीने से अब

जहरीली शराब कांड: पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 5 थाने के थानाध्यक्ष हुए निलंबित

Article Advertisement

मोतिहारी जहरीली शराब कांड मामले में बिहार सरकार की फजीहत होने के बाद अब पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है. 5 थाने के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है. एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने जहरीले शराब कांड से प्रभावित पांच थाना क्षेत्र के थानेदार को निलंबित किया है. बता दें कि जहरीली शराब पीने से अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 12 से भी अधिक लोगों का इलाज चल रहा है. जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं, कई लोगों के आंखों की रौशनी भी चली गई है. शनिवार को भी 6 पुलिस कर्मियों को किया गया था निलंबित छपरा के बाद मोतिहारी में जहरीली शराब कांड से कई लोगों की मौत हो गई है. जिसके बाद बिहार सरकार पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं. शराबबंदी कानून को लेकर लोगों में गुस्सा है. वहीं, विपक्ष भी लगातार सरकार को घेरने का काम कर रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की भी मांग की गई है. दूसरी तरफ इस मामले में प्रशासन सख्ती से जांच कर रही है. इससे पहले शनिवार को भी 6 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया था. पुलिस ने इस मामले में कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. 65 शराब तस्करों की हुई गिरफ्तारी जिनको सस्पेंड किया गया है वो हरसिद्धि, सुगौली, तुरकौलिया, पहाड़पुर और रघुनाथपुर ओपी के अध्यक्ष हैं. जिला प्रशासन ने अब तक 17 संदिग्ध लोगों कि मौत की पुष्टि की है. वहीं, 65 शराब तस्करों की गिरफ्तारी हुई है. सुशील मोदी ने CM नीतीश से मांगा इस्तीफा सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 2016 में शराबबंदी लागू होने के बाद से जहरीली शराब पीने की घटनाओं में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई. यह हादसा नहीं, दलितों-गरीबों की हत्या का मामला है और इसकी जिम्मेदारी लेकर नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि जहरीली शराब से मरने वालों और उनके आश्रितों के प्रति नीतीश कुमार की कोई सहानुभूति नहीं है. उन्होंने कहा कि पूर्वी चम्पारण में जहरीली शराब से जिनकी मृत्यु हुई, उनके आश्रितों को भी उत्पाद कानून के अनुसार 4 - 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मिलनी चाहिए. खजूरबन्ना (गोपालगंज) में जहरीली शराब से मरने वाले 30 लोगों को मुआवजा दिया गया गया था.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read