असदुद्दीन ओवैसी की क्रिकेट पर सियासत, मुस्लिम एंगल खोजा, Ind vs Pak पर उठाए सवाल T-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का रोमांच बढ़ने वाला है और रविवार को खेल प्रेमी भारत बनाम पाकिस्तान मैच का इंतजार कर रहे हैं।
हालांकि, मैच से पहले इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले मैच पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने पूछा कि भारत अब पाकिस्तान के साथ मैच क्यों खेल रहा है?
खास बात है कि भारत ने एशिया कप 2023 में भारत को पाकिस्तान नहीं भेजने का फैसला किया है।
इसे लेकर ओवैसी ने मौजूदा मैच पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा, 'अब आप पाकिस्तान के साथ कल ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट मैच क्यों खेल रहे हैं?
नहीं खेलना था।
नहीं, हम पाकिस्तान नहीं जाएंगे, लेकिन उनके साथ ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगे।
क्या है यह प्यार?
पाकिस्तान के साथ मत खेलो।' उन्होंने आगे पूछा, 'अगर आप पाकिस्तान के साथ नहीं खेलोगे तो क्या हो जाएगा?
टीवी के लिए 2 हजार करोड़ रुपये का नुकसान?
लेकिन क्या यह भारत से ज्यादा है?
छोड़ो मत खेलो।' ओवैसी ने कहा, 'अब मुझे नहीं पता कि मैच कौन जीतेगा, लेकिन मैं यह भी चाहता हूं कि भारत जीते और शमी और मोहम्मद सिराज जैसे हमारे बच्चे पाकिस्तान को हराने के लिए अच्छा खेलें।' इस दौरान उन्होंने मुस्लिम खिलाड़ियों की ट्रोलिंग के मुद्दे को भी उठा लिया।
AIMIM सांसद ने कहा, 'लेकिन अगर भारत जीत गया, तो ये लोग अपनी छाती ठोकेंगे और अगर भारत हार गया, तो ये लोग खोजने लगेंगे कि गलती किसकी थी।
आपकी परेशानी क्या है?
यह क्रिकेट है।' उन्होंने कहा, 'आपको हमारे हिजाब, हमारी दाढ़ी और हमारे क्रिकेट से भी दिक्कत है।' क्या था मामला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख जय शाह ने कहा था कि भारतीय टीम क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी।
इसके बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया आई थी।
इधर, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि भारतीय टीम एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान जाएगी या नहीं, इसे लेकर अंतिम फैसला गृहमंत्रालय करेगा।
Article Advertisement
Politics
असदुद्दीन ओवैसी की क्रिकेट पर सियासत, मुस्लिम एंगल खोजा, Ind vs Pak पर उठाए सवाल
असदुद्दीन ओवैसी की क्रिकेट पर सियासत, मुस्लिम एंगल खोजा, Ind vs Pak पर उठाए सवाल T-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का रोमांच बढ़ने वाला है और रविवार को खेल प्रेमी भारत बनाम पाकिस्तान मैच का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, मैच से पहले इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AI

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
