गोपालगंज में रोचक होगा उपचुनाव, ओवैसी की पार्टी AIMIM भी मैदान में कूदी बिहार की गोपालगंज सीट पर उपचुनाव रोचक होने वाला है।
महागठबंधन (आरजेडी), बीजेपी और बसपा के प्रत्याशियों के ऐलान के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी गोपालगंज से चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
AIMIM के बिहार चीफ अख्तरुल ईमान ने कहा कि गोपालगंज सीट पर पार्टी के नेता बैठक कर रहे हैं।
जल्द ही उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी।
हालांकि मोकामा विधानसभा सीट पर पार्टी ने उपचुनाव लड़ने के बारे में कुछ नहीं कहा है।
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की सीमांचल में अच्छी पकड़ है।
पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सीमांचल में 5 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया था।
हालांकि उनमें से चार विधायक बाद में आरजेडी में शामिल हो गए।
अब पार्टी पूर्वांचल में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है।
गोपालगंज में रोचक मुकाबला पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता सुभाष सिंह के निधन के बाद खाली हुई गोपालगंज सदर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला रोचक होने वाला है।
बीजेपी ने जहां सुभाष सिंह की पत्नी को ही टिकट दिया है।
वहीं, महागठबंधन ने आरजेडी नेता मोहन प्रसाद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।
लालू यादव के साले साधु यादव की पत्नी इंदिरा देवी भी यहां से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही है।
अब AIMIM ने भी प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी है।
AIMIM के मैदान में कूदने से बीजेपी को फायदा?
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के गोपालगंज में उपचुनाव लड़ने से बीजेपी को फायदा हो सकता है।
तय है कि AIMIM किसी मुस्लिम कैंडिडेट को यहां से टिकट देगी।
ऐसे में ओवैसी का कैंडिडेट आरजेडी के वोटबैंक में सेंध लगाएगा, जिसका सीधा फायदा बीजेपी को होगा।
हालांकि, AIMIM ने अभी तय नहीं किया है कि गोपालगंज से किसे प्रत्याशी बनाया जाए।
जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।
बता दें कि बिहार की गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है।
6 नवंबर को इसकी मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे जारी होंगे।
दोनों सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया अभी चल रही है।
Article Advertisement
Politics
गोपालगंज में रोचक होगा उपचुनाव, ओवैसी की पार्टी AIMIM भी मैदान में कूदी
गोपालगंज में रोचक होगा उपचुनाव, ओवैसी की पार्टी AIMIM भी मैदान में कूदी बिहार की गोपालगंज सीट पर उपचुनाव रोचक होने वाला है। महागठबंधन (आरजेडी), बीजेपी और बसपा के प्रत्याशियों के ऐलान के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी गोपालगंज से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। AIMIM के बिहार चीफ अख्तरुल ईमान

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
