अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
केवल नकद दें: यूपीआई भुगतान पर टैक्स के खिलाफ मुहिम; दुकानदारों के लिए लटकाया सिर्फ नकदी का बोर्डबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार99 प्रतिशत आवेदन खारिज करने वाले 3 सीओ सस्पेंड होंगे, रैयतों के आवेदन बिना भी जमाबंदी में होगा सुधारPatna News: बिहार में शिक्षा का सूर्योदय है मॉडल स्कूल : शिक्षा मंत्री , Patna Hindi Newsबिहार: जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति को हुई जेल, वो 11 साल बाद झारखंड में दूसरे शख्स के साथ मिली जिंदाभारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त गश्त: निगरानी बढ़ाई, साइबर अपराध और नशे पर जागरूकता अभियान भी चल...भारत-नेपाल सीमा पर चोरी की बाइक, अवैध शराब जब्त: दो तस्कर सहित एक शराबी पकड़ाया, जेल भेजे गए दोनों171 लीटर नेपाली शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़ा, 570 बोतलें जब्त कींबिहार संग्रहालय और कौशल विकास मिशन के बीच समझौता8वीं की छात्राओं को ऑफिस में ले जाकर गलत काम, स्कूल में जमकर बवाल; हेडमास्टर गिरफ्तारबिहार: 6 हजार ईंट भट्ठा कारोबारियों को बड़ी राहत, मूल बकाया जमा करने पर ब्याज होगा माफकेवल नकद दें: यूपीआई भुगतान पर टैक्स के खिलाफ मुहिम; दुकानदारों के लिए लटकाया सिर्फ नकदी का बोर्डबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार99 प्रतिशत आवेदन खारिज करने वाले 3 सीओ सस्पेंड होंगे, रैयतों के आवेदन बिना भी जमाबंदी में होगा सुधारPatna News: बिहार में शिक्षा का सूर्योदय है मॉडल स्कूल : शिक्षा मंत्री , Patna Hindi Newsबिहार: जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति को हुई जेल, वो 11 साल बाद झारखंड में दूसरे शख्स के साथ मिली जिंदाभारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त गश्त: निगरानी बढ़ाई, साइबर अपराध और नशे पर जागरूकता अभियान भी चल...भारत-नेपाल सीमा पर चोरी की बाइक, अवैध शराब जब्त: दो तस्कर सहित एक शराबी पकड़ाया, जेल भेजे गए दोनों171 लीटर नेपाली शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़ा, 570 बोतलें जब्त कींबिहार संग्रहालय और कौशल विकास मिशन के बीच समझौता8वीं की छात्राओं को ऑफिस में ले जाकर गलत काम, स्कूल में जमकर बवाल; हेडमास्टर गिरफ्तारबिहार: 6 हजार ईंट भट्ठा कारोबारियों को बड़ी राहत, मूल बकाया जमा करने पर ब्याज होगा माफ

Article Advertisement

Crime

रूसी आक्रामकता केवल यूक्रेन तक सीमित नहीं है: जेलेंस्की

रूसी आक्रामकता केवल यूक्रेन तक सीमित नहीं है: जेलेंस्की 10 अप्रैल (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस अपनी आक्रामकता के जरिए पूरे यूरोप को निशाना बना रहा है और उनके देश पर रूसी आक्रमण को रोकना सभी लोकतंत्रों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। जेलेंस्की ने शनिवार देर रात राष्ट्र को

रूसी आक्रामकता केवल यूक्रेन तक सीमित नहीं है: जेलेंस्की

Article Advertisement

रूसी आक्रामकता केवल यूक्रेन तक सीमित नहीं है: जेलेंस्की 10 अप्रैल (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस अपनी आक्रामकता के जरिए पूरे यूरोप को निशाना बना रहा है और उनके देश पर रूसी आक्रमण को रोकना सभी लोकतंत्रों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। जेलेंस्की ने शनिवार देर रात राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि रूसी हमला ‘‘केवल यूक्रेन तक सीमित रहने के इरादे से नहीं किया गया’’ और ‘‘पूरी यूरोपीय परियोजना रूस का लक्ष्य है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए यह केवल सभी लोकतांत्रिक देशों का ही नहीं, बल्कि यूरोप की सभी ताकतों का नैतिक कर्तव्य है कि वे शांति के लिए यूक्रेन की इच्छा का समर्थन करें। दरअसल यह हर सभ्य देश के लिए रक्षा की रणनीति है।’’ कई यूरोपीय नेताओं ने युद्धगस्त राष्ट्र यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखाने के प्रयास किए हैं। जेलेंस्की ने यूक्रेन की राजधानी कीव की यात्रा करने के लिए ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया के नेताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने वैश्विक स्तर पर निधि जुटाने के कार्यक्रम के लिए यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को भी धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम से यूक्रेनी नागरिकों की मदद के लिए 10 अरब यूरो से अधिक जुटाए गए। जेलेंस्की ने रूसी तेल और गैस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के अपने आह्वान को दोहराया। उन्होंने पूर्वी यूक्रेन के क्रामातोर्स्क में एक रेलवे स्टेशन पर हुए हमले को रूसी सेना के युद्ध अपराध का ताजा उदाहरण बताया और कहा कि इसे देखने के बाद पश्चिमी देशों को यूक्रेन की मदद करने के लिए और कदम उठाने चाहिए। रेलवे स्टेशन पर हुए हमले में 52 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। इस बीच, रूस ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है और हमले का दोष मास्को पर मढ़ने के लिए यूक्रेन की सेना पर यह हमला करने का आरोप लगाया है। जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि रूस ने आम नागरिकों पर हमला करके दुनिया को स्तब्ध कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद यूक्रेन शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ ही जेलेंस्की ने एक बार फिर अन्य देशों से हथियार मुहैया कराने की गुहार लगाई। उन्होंने क्रामातोर्स्क शहर में एक ट्रेन स्टेशन पर हुए हमले में कम से कम 52 लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को दिए साक्षात्कार में यह बयान दिया। जेलेंस्की ने कहा, “कोई भी ऐसे व्यक्ति या लोगों से समझौता नहीं करना चाहता है जिन्होंने उसके देश के साथ अत्याचार किया हो। एक पिता और एक व्यक्ति के तौर पर मैं यह भलीभांति समझता हूं।” उन्होंने कहा, “लेकिन मैं कूटनीतिक समाधान के अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहता।” यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, “हमें लड़ना है और जीने के लिए लड़ना है। ” जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि छह सप्ताह तक युद्ध की विभीषिका झेलने के बाद भी यूक्रेन के लोग शांति को स्वीकार करेंगे। एपी सिम्मी सुभाष सुभाष 1004 1234 कीव

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read