बिहार के सुपौल में दो लोगों की सड़क हादसे में मौत, बाइक से टक्कर मारकर हत्या की आशंका मंगलवार की रात सुपौल के कर्णपुर के पास एनएच 327 पर दो बाईकों में जबरदस्त भिड़ंत हुई।
सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घटना मंगलवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे की है।
मृतकों की पहचान शहर के इंदिरा नगर वार्ड नंबर 3 के निवासी 22 वर्षीय शुभम सहनी उर्फ टाइगर और सहरसा जिले के बिहरा थाना के बारा निवासी जयराम यादव के 18 वर्षीय पुत्र आशीष के रूप में की गयी है।
सड़क दुर्घटना में सहरसा निवासी विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया है।
सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
चुनावी रंजिश के चलते हत्या की आशंका बताया जा रहा है कि टाइगर की बहन वार्ड नंबर 3 से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रही है।
मंगलवार शाम टाइगर पंपलेट लेने बाइक से सहरसा गया था।
वापस घर लौटने के दौरान कर्णपुर के पास सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मारी दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पहचान होने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
टाइगर के पिता कामदेव सहनी ने हत्या की आशंका जताई है।
उनका कहना है कि रात साढ़े 9 बजे बेटे से बात हुई तो शोरगुल की आवाज सुनाई दी थी।
जबतक उनका बेटा कुछ कहता फोन कट गया।
उन्होंने बताया कि करीब 10 बजे अज्ञात नंबर से फोन पर चुनाव को लेकर धमकी भी मिली थी।
अचानक 12 बजे टाइगर की मौत हो गयी।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि साजिश के तहत किसी ने टाइगर और उसके साथी विशाल की हत्या कर इसे दुर्घटना का रूप दिया है।
Article Advertisement
Bihar
बिहार के सुपौल में दो लोगों की सड़क हादसे में मौत, बाइक से टक्कर मारकर हत्या की आशंका
बिहार के सुपौल में दो लोगों की सड़क हादसे में मौत, बाइक से टक्कर मारकर हत्या की आशंका मंगलवार की रात सुपौल के कर्णपुर के पास एनएच 327 पर दो बाईकों में जबरदस्त भिड़ंत हुई। सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना मंगलवार देर रात करीब साढ़े

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफर

Bihar
बिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?

Bihar
वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल: तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक?

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
