अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'बिहार में UCC लागू होकर रहेगा, पांचों पांडव मिलकर हल निकाल लेंगे', UCC पर JDU की अलग राय पर संजय सरावगीभारत-नेपाल सीमा पर अमेरिकी युवती को SSB ने रोका: पुलिस ने वैध दस्तावेज पाए; SSB और पुलिस के दावे अलगबिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए BJP ने दिए 51 लाख तो नितिन नवीन ने दी 3 महीने की सैलरी, चिराग-JDU भी करेंगे मददनेपाल से ट्रक से लाया गया छह कुंतल से अधिक कद्दू बीज पकड़ा गया, दो दबोचेVideo: CM सम्राट ने शुरू किया 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान', 30 नवंबर तक पूरे करने होंगे ये कामदिवाली-छठ में बिहार आने पर संकट? दिल्ली से पटना आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग, मुंबई से फ्लाइट 40000 के पारसीमांचल को विशेष लाभ, 4 अक्टूबर से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, देखें समय और ठहरावबिहार में मृत कामगारों को जिंदा दिखाकर फिर बनाया जा रहा मृतक, लेबर कार्ड में गड़बड़ी का खुला 'खेल'नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रही पाकिस्तान की प्रतिबंधित 'गोरी ब्यूटी' और 'चांदनी व्हाइटनिंग', ड्रग विभाग अलर्टबिहार: वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारीभारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...'बिहार में UCC लागू होकर रहेगा, पांचों पांडव मिलकर हल निकाल लेंगे', UCC पर JDU की अलग राय पर संजय सरावगीभारत-नेपाल सीमा पर अमेरिकी युवती को SSB ने रोका: पुलिस ने वैध दस्तावेज पाए; SSB और पुलिस के दावे अलगबिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए BJP ने दिए 51 लाख तो नितिन नवीन ने दी 3 महीने की सैलरी, चिराग-JDU भी करेंगे मददनेपाल से ट्रक से लाया गया छह कुंतल से अधिक कद्दू बीज पकड़ा गया, दो दबोचेVideo: CM सम्राट ने शुरू किया 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान', 30 नवंबर तक पूरे करने होंगे ये कामदिवाली-छठ में बिहार आने पर संकट? दिल्ली से पटना आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग, मुंबई से फ्लाइट 40000 के पारसीमांचल को विशेष लाभ, 4 अक्टूबर से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, देखें समय और ठहरावबिहार में मृत कामगारों को जिंदा दिखाकर फिर बनाया जा रहा मृतक, लेबर कार्ड में गड़बड़ी का खुला 'खेल'नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रही पाकिस्तान की प्रतिबंधित 'गोरी ब्यूटी' और 'चांदनी व्हाइटनिंग', ड्रग विभाग अलर्टबिहार: वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारीभारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...

Article Advertisement

Politics

तेजस्वी को पार्टी की कमान तेजप्रताप को नहीं मंजूर, दिया ऐसा बयान

बिहार में मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की 10 फरवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में होने वाली है. इस बीच, संगठनात्मक चुनाव की शुरूआत भी होने वाली है. माना जा रहा है कि इस दौरान तेजस्वी यादव को पार्टी की कमान भी सौंपी जा सकती है. इधर तेजस्वी के बड़े भाई और राज्य के पूर्व मंत्री तेज

तेजस्वी को पार्टी की कमान तेजप्रताप को नहीं मंजूर, दिया ऐसा बयान

Article Advertisement

बिहार में मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की 10 फरवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में होने वाली है. इस बीच, संगठनात्मक चुनाव की शुरूआत भी होने वाली है. माना जा रहा है कि इस दौरान तेजस्वी यादव को पार्टी की कमान भी सौंपी जा सकती है. इधर तेजस्वी के बड़े भाई और राज्य के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि लालू प्रसाद पार्टी के अध्यक्ष हैं और आगे भी रहेंगे. तेजप्रताप ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि लालू प्रसाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और सबसे बेहतर तरीके से अपनी भूमिका निभा रहे हैं. पिता ही आगे भी पार्टी चलाते रहेंगे. उन्होंने यहां तक कह दिया कि इसके बाद किसी तरह के बदलाव की जरूरत नहीं है. तेजप्रताप को हालांकि कार्यकारिणी की बैठक में लालू प्रसाद के शामिल होने की पुख्ता जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है, लेकिन लालू प्रसाद पटना आएंगे या नहीं इसकी हमें पुख्ता जानकारी नहीं है. हम भी सुन रहे हैं कि वह आने वाले हैं. तेजप्रताप यादव ने इस तरह का बयान देकर संकेत दे दिया है कि उन्हें भाई की सरपरस्ती में पार्टी मंजूर नहीं है. हालांकि उन्होंने इस पर खुलकर कोई बात नहीं रखी है, लेकिन संकेत जरूर मिल रहे हैं. उल्लेखनीय है कि पटना में 10 फरवरी को राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है. इसमें 26 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष समेत 76 से ज्यादा सदस्यों को शिरकत करने की संभावना है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में लालू प्रसाद भी शामिल हो सकते हैं. राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दौरान राजद के संगठनात्मक चुनाव और सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी, जिसका समापन अगले छह महीने में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ होगा. माना जा रहा है कि पार्टी इस बार तेजस्वी यादव को अध्यक्ष चुन सकती है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read