अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टबिहार में बाढ़ का संकट अभी टला नहीं, 13 जिलों में 27 लाख से ज्यादा लोग प्रभावितAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजजयनगर में 47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने की कार्रवाई, 2 बाइक और मोबाइल...यूपी चुनाव में 60 सीटों पर जदयू की तैयारी, वाराणसी से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे निशांत कुमार, श्रवण कु...अनंत-नीरज के बीच तकरार,सीएम ने JDU MLC को किया सपोर्ट: कहा-नीरज पॉलिटिकल डॉक्टर, इलाज कर देते हैं; बाहुबली ...'वीडियो वायरल नहीं होता किसको पता चलता?' जमुई मामले पर प्रशांत किशोर ने सरकार को लपेटाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारजमुई कांड में उलझी पुलिस को नई चुनौती, मुजफ्फरपुर में अस्पताल से अगवा कर रेप, तो कोचिंग में छात्रा का यौन शोषणभारत-नेपाल सीमा पर 3.9 लीटर कफ सिरप और नशीली दवा जब्तसीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टबिहार में बाढ़ का संकट अभी टला नहीं, 13 जिलों में 27 लाख से ज्यादा लोग प्रभावितAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजजयनगर में 47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने की कार्रवाई, 2 बाइक और मोबाइल...यूपी चुनाव में 60 सीटों पर जदयू की तैयारी, वाराणसी से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे निशांत कुमार, श्रवण कु...अनंत-नीरज के बीच तकरार,सीएम ने JDU MLC को किया सपोर्ट: कहा-नीरज पॉलिटिकल डॉक्टर, इलाज कर देते हैं; बाहुबली ...'वीडियो वायरल नहीं होता किसको पता चलता?' जमुई मामले पर प्रशांत किशोर ने सरकार को लपेटाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारजमुई कांड में उलझी पुलिस को नई चुनौती, मुजफ्फरपुर में अस्पताल से अगवा कर रेप, तो कोचिंग में छात्रा का यौन शोषणभारत-नेपाल सीमा पर 3.9 लीटर कफ सिरप और नशीली दवा जब्त

Article Advertisement

Politics

राउरकेला इस्पात संयंत्र गैस रिसाव: न्यायालय ने एनजीटी के आदेश पर लगाई रोक

राउरकेला इस्पात संयंत्र गैस रिसाव: न्यायालय ने एनजीटी के आदेश पर लगाई रोक नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने राउरकेला इस्पात संयंत्र में गैस रिसाव के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों अथवा वारिसों को हर्जाने की

राउरकेला इस्पात संयंत्र गैस रिसाव: न्यायालय ने एनजीटी के आदेश पर लगाई रोक

Article Advertisement

राउरकेला इस्पात संयंत्र गैस रिसाव: न्यायालय ने एनजीटी के आदेश पर लगाई रोक नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने राउरकेला इस्पात संयंत्र में गैस रिसाव के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों अथवा वारिसों को हर्जाने की रकम देने के निर्देश दिए गए थे। न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ओडिशा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ओडिशा के फैक्टरी और ब्वॉयलर विभाग तथा अन्य को नोटिस जारी किए। पीठ ने कहा,‘‘ नोटिस जारी करें। इसबीच नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय हरित अधिकरण की प्रधान पीठ के 11 फरवरी 2021 के फैसले और अंतिम आदेश पर क्रियान्वयन पर रोक। कामगारों, जिनकी छह जनवरी 2021 में मौत हो गई थी, के आश्रित नया आदेश आने तक काम जारी रखें।’’ शीर्ष अदालत अधिकरण के आदेश को चुनौती देने वाली राउरकेला इस्पात संयंत्र की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें अधिकरण ने संयंत्र में गैस रिसाव होने संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों अथवा वारिसों को हर्जाने की रकम देने के निर्देश दिए थे। अधिकरण ने इसके साथ ही एक शीर्ष समिति भी गठित की थी जिसे यह सुझाव देने थे कि उद्योगों को क्या सुरक्षा कदम उठाने चाहिए। अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल माधवी गोराड़िया दीवान ने अपनी दलील में कहा कि मामले पर स्वत: संज्ञान लेना राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अधिकारक्षेत्र में नहीं है और इस बिन्दु पर इस न्यायालय में दो याचिकाएं लंबित हैं। उन्होंने कहा कि छह जनवरी 2021 को जिन चार कामगारों की मौत हुई थी उनमें से तीन के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि ओडिशा में सरकारी कंपनी एसएआईएल की राउरकेला इस्पात संयंत्र इकाई में जहरीली गैस का रिसाव होने से कम से कम चार मजदूरों की मौत हो गई थी और कई लोग बीमार हो गए थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read