अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तारबाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तार

Article Advertisement

Crime

रामनवमी का मेला देखने गए युवक की बेरहमी से पिटाई, चेहरे पर डाला तेजाब

समस्तीपुर जिले से दिल को दहला देने वाला मामाल सामने आया है. जिस सुन सभी की रूह कांप गई है. जहां रामनवमी का मेला देखने गए एक युवक को पहले तो बेरहमी से पीटा गया और फिर इतने से भी बदमशों का मन नहीं भरा तो उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. जिससे वो बुरी तरह झुलस गया है. इसके साथ ही उसकी आंखें भी क्षतिग्रस्

रामनवमी का मेला देखने गए युवक की बेरहमी से पिटाई, चेहरे पर डाला तेजाब

Article Advertisement

समस्तीपुर जिले से दिल को दहला देने वाला मामाल सामने आया है. जिस सुन सभी की रूह कांप गई है. जहां रामनवमी का मेला देखने गए एक युवक को पहले तो बेरहमी से पीटा गया और फिर इतने से भी बदमशों का मन नहीं भरा तो उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. जिससे वो बुरी तरह झुलस गया है. इसके साथ ही उसकी आंखें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं. जिससे उसके आंखों की रौशनी जाने का डर है. घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. चेहरे पर डाल दिया तेजाब घटना समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना के बटहा गांव की है. जहां युवक रावनवमी के अवसर पर मेला देखने के लिए घर से निकला था, लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और घर में ले जाकर बुरी तरह उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया. जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को रोसड़ा अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे बेगूसराय ले गए जहां उसकी स्थिति को देखते हुए उसे डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया. युवक की पहचान रोसड़ा के ही खैरा गांव निवासी 20 वर्षीय संजीत कुमार के रूप में हुई है.   रामनवमी को लेकर ननिहाल आया था युवक मामले को लेकर बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है. परिजनों ने बताया कि संजीत मेला देखने के लिए अपने ननिहाल आया था. रात में अपने दोस्तों के साथ मेला देखने के लिए निकल गया था, लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके बाद पहले तो उसे अपने घर ले गए और फिर उसकी पिटाई की जिसके बाद उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया. तेजाब युवक की आंखों पर डाला गया था जिससे उसकी आंखों को ज्यादा नुकसान हुआ है. हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि वो लोग कौन थे और क्यों युवक के साथ इतनी बेरहमी की है. इस मामले में रोसड़ा थानाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद ने बताया कि अभी युवक कुछ भी बताने की हालत में नहीं है. जिस वजह से उसका बयान नहीं लिया गया है लेकिन पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read