अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तारबाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तार

Article Advertisement

Politics

17 साल में पहली बार राम नवमी पर हिंसा रोकने में विफल रहे CM नीतीश: सुशील मोदी

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने एक बार फिर से राम नवमी के मौके पर सासाराम और बिहार शरीफ में हुई हिंसा को लेकर करारा हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा कि ऐसा 17 वर्षों में पहली बार हुआ है जब सीएम नीतीश कुमार बिहार में राम नवमी के अवसर पर हिंसा रोकने में नाकाम रहे हैं

17 साल में पहली बार राम नवमी पर हिंसा रोकने में विफल रहे CM नीतीश: सुशील मोदी

Article Advertisement

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने एक बार फिर से राम नवमी के मौके पर सासाराम और बिहार शरीफ में हुई हिंसा को लेकर करारा हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा कि ऐसा 17 वर्षों में पहली बार हुआ है जब सीएम नीतीश कुमार बिहार में राम नवमी के अवसर पर हिंसा रोकने में नाकाम रहे हैं. उन्होंने कहा कि सासाराम, बिहारशरीफ में केंद्रीय बलों की तैनाती , फ्लैग मार्च में देर हुई थी. कर्फ्यू-निषेधाज्ञा पर स्थानीय प्रशासन और सरकार में कोई तालमेल नहीं था. जहाँ हिंदू अल्पसंखयक, वहीं हमले हुए और अब वहां पलायन की नौबत आन पड़ी है. लोग दूसरे शहरों की तरफ जा रहे हैं. उपद्रवियों के प्रति बरती गई नरमी सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजद के दबाव में एक वर्ग विशेष के उपद्रवी तत्वों के प्रति नरमी और संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त अर्धसैनिक बलों की तैनाती में देरी के कारण नीतीश कुमार के 17साल के कार्यकाल में पहली बार रामनवमी पर सासापाम और बिहारशरीफ में हिंसा-आगजनी की स्थिति बेकाबू हुई. उन्होंने आगे कहा कि कहा कि केंद्र सरकार अर्धसैनिक बलों की पर्याप्त टुकड़ियाँ भेजने को तैयार थी, लेकिन अहंकार में डूबे मुख्यमंत्री ने सहायता लेने में देर की.   स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार एकमत नहीं उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन सासाराम में धारा-144 और बिहारशरीफ में कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर रहा है, जबकि राज्य सरकार इससे इनकार कर रही है. प्रशासन में कोई तालमेल नहीं है. सुशील मोदी ने कहा कि मोदी ने कहा कि दोनों शहरों के उन इलाकों में हिंसात्मक घटनाएँ हुईं, जहाँ हिंदू अल्पसंखयक हैं. वे इतने सहमे हुए हैं कि वहाँ से पलायन की नौबत आ गई है. सरकार उन्हें सुरक्षा का भरोसा नहीं दिला पायी. उन्होंने कहा कि राज्य के दो शहरों में तीसरे दिन भी हिंसा और विस्फोट की घटनाएँ हुईं, लेकिन दंगे जैसी गंभीर स्थिति को भी नीतीश कुमार कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं मानते. सुशील मोदी ने कहा कि सासाराम में जहाँ बम विस्फोट हुए, वहाँ गड़बड़ी करने वालों के प्रति नरमी बरती जा रही है. उन्होंने कहा कि यदि बिहारशरीफ की गलियों में पहले फ्लैग मार्च किया जाता, शोभायात्रा के मार्ग में पड़ने वाले घरों की छत की तलाशी ली जाती और उपद्रव की शुरुआत में ही कर्फ्यू लगाया गया होता, तो इतने लोग घायल नहीं होते.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read