अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तारबाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तार

Article Advertisement

Crime

राजधानी पटना में ऑटो चालक ने युवती को बनाया शिकार, धोखे से कमरे में ले जाकर किया गैंगरेप

बिहार की राजधानी पटना में दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई. पटना एम्स से अपनी बीमार मौसी को देखकर घर लौट रही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना   को अंजाम दिया गया है. घटना जानीपुर थाना क्षेत्र का है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवती जब पटना एम्स से ऑटो पर चढ़ी तो उसमें दो युवक सवा

राजधानी पटना में ऑटो चालक ने युवती को बनाया शिकार, धोखे से कमरे में ले जाकर किया गैंगरेप

Article Advertisement

बिहार की राजधानी पटना में दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई. पटना एम्स से अपनी बीमार मौसी को देखकर घर लौट रही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना   को अंजाम दिया गया है. घटना जानीपुर थाना क्षेत्र का है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवती जब पटना एम्स से ऑटो पर चढ़ी तो उसमें दो युवक सवार थे, जो भूसौला दानापुर उतर गया. उसके बाद वह युवती अकेली पड़ गई. जिसके बाद ऑटो ड्राइवर उसे बग्घा टोला स्थित संतोष होटल के पास ले गया और यह कह कर ऊपर जाने लगा कि उसकी मां बीमार है और होटल के कमरे में देख कर आता हूं. फिर युवती को बोला कि आप नीचे बैठ कर क्या कीजिएगा ऊपर ही कमरे में आकर बैठ जाइए.   राजधानी पटना में युवती की अस्मिता से खिलवाड़ इसी दौरान युवती को कमरे में ले गया तो वहां तीन युवक पहले से मौजूद थे. उसके बाद कमरे को बंद कर बारी-बारी से सभी ने उस युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. यही नहीं उसे रात भर उसी कमरे में बंद रखकर उसकी इज्जत को तार-तार करते रहे. दूसरे दिन मौका देख कर युवती फरार हो गई. इस मामले में युवती ने अपनी बड़ी बहन को बताया और बड़ी बहन के साथ जाकर जानीपुर थाने में मामला दर्ज कराया. युवती ने लिखित नामजद आवेदन दिया कि धीरज, गोलू, रमेश उर्फ नेता और बुच्चिया ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. कार्रवाई में जुटी पुलिस घटना 18 मार्च को घटित हुई और जब युवती ने लिखित शिकायत दी तो 20 मार्च को जानीपुर थाने में मामला दर्ज किया गया. इस मामले में पास्को एक्ट लगाते हुए सामूहिक दुष्कर्म की धारा लगाया है. फुलवारीशरीफ एएसपी मनीष कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है, जिसमें से धीरज, विशाल उर्फ गोलू और बच्चियां शामिल है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read