अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
100 करोड़... बाढ़ और दीया जलाओ! PM मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले तेजस्वी यादव? बिहार में बरपा हंगामाSiddharthnagar News: काठमांडो से गोरखपुर तक पहुंचा थाई गांजा, अब सीमा पर रास्तों की तलाशभारत-नेपाल सीमा पर पीएम मोदी का जन्मदिन दीप जलाकर मनाया: नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने दी बधाई, पूरे ...इंडिया-नेपाल बॉर्डर पर आधी रात ड्रामा: सिर पर बोरी रखकर घुस रहे थे तस्कर, जवानों ने बोरी खोली तो उड़े होश!बिहार के हर थाने में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, पुलिस की ओर से बच्चों को फ्रेंडली वातावरण मुहैया कराने की पहलसासाराम में मुस्लिम महिलाओं ने कुछ इस अंदाज में मनाया PM मोदी का जन्मदिन, बिहार के अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएंभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़े दो शराब तस्कर: 150 बोतल शराब और बाइक जब्त, सुरसंड पुलिस को सौंपाबिहार की कार्यवाहक DGP बनीं प्रीता वर्मा, जानिए 1991 बैच की सीनियर IPS की पूरी प्रोफाइलभारत-नेपाल सीमा पर खाद माफिया में हड़कंप! एसएसबी और कृषि विभाग की संयुक्त बैठक, संदिग्ध दुकानों पर छापेमारी की तैयारीभारत-नेपाल सीमा पर 97.8 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरारसीतामढ़ी : नेपाल से भारत में दाखिल हो रही थी शराब की खेप, एसएसबी ने दो तस्करों को पकड़ा100 करोड़... बाढ़ और दीया जलाओ! PM मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले तेजस्वी यादव? बिहार में बरपा हंगामाSiddharthnagar News: काठमांडो से गोरखपुर तक पहुंचा थाई गांजा, अब सीमा पर रास्तों की तलाशभारत-नेपाल सीमा पर पीएम मोदी का जन्मदिन दीप जलाकर मनाया: नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने दी बधाई, पूरे ...इंडिया-नेपाल बॉर्डर पर आधी रात ड्रामा: सिर पर बोरी रखकर घुस रहे थे तस्कर, जवानों ने बोरी खोली तो उड़े होश!बिहार के हर थाने में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, पुलिस की ओर से बच्चों को फ्रेंडली वातावरण मुहैया कराने की पहलसासाराम में मुस्लिम महिलाओं ने कुछ इस अंदाज में मनाया PM मोदी का जन्मदिन, बिहार के अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएंभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़े दो शराब तस्कर: 150 बोतल शराब और बाइक जब्त, सुरसंड पुलिस को सौंपाबिहार की कार्यवाहक DGP बनीं प्रीता वर्मा, जानिए 1991 बैच की सीनियर IPS की पूरी प्रोफाइलभारत-नेपाल सीमा पर खाद माफिया में हड़कंप! एसएसबी और कृषि विभाग की संयुक्त बैठक, संदिग्ध दुकानों पर छापेमारी की तैयारीभारत-नेपाल सीमा पर 97.8 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरारसीतामढ़ी : नेपाल से भारत में दाखिल हो रही थी शराब की खेप, एसएसबी ने दो तस्करों को पकड़ा

Article Advertisement

Crime

राहुल की पेशी के दूसरे दिन भी कई कांग्रेस नेता हिरासत में, पार्टी ने पूछताछ को असंवैधानिक बताया

राहुल की पेशी के दूसरे दिन भी कई कांग्रेस नेता हिरासत में, पार्टी ने पूछताछ को असंवैधानिक बताया नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। मुख्य

राहुल की पेशी के दूसरे दिन भी कई कांग्रेस नेता हिरासत में, पार्टी ने पूछताछ को असंवैधानिक बताया

Article Advertisement

राहुल की पेशी के दूसरे दिन भी कई कांग्रेस नेता हिरासत में, पार्टी ने पूछताछ को असंवैधानिक बताया नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। मुख्य विपक्षी दल ने अपने नेता से ईडी की पूछताछ को ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए मंगलवार को दावा किया कि सरकार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष से परेशानी इसलिए है क्योंकि उन्होंने किसानों, नौजवानों, मजदूरों की आवाज उठाई तथा कोरोना संकट एवं सीमा पर चीन की आक्रमकता को लेकर मोदी सरकार को घेरा। कांग्रेस के अनुसार, मंगलवार को पुलिस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी, उप नेता गौरव गोगोई, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी सहित कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। वेणुगोपाल ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस सच के साथ है। हम झुकने और डरने वाले नहीं हैं।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने राहुल गांधी से पूछताछ के कानूनी आधार पर सवाल उठाते हुये ट्वीट किया, ‘‘ क्या भाजपा के प्रवक्ता कृपया निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देंगे: पीएमएलए के तहत कौन सा 'अपराध' है, जिसकी ईडी ने जांच शुरू की है? किस पुलिस एजेंसी ने इस ‘अपराध' के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है? प्राथमिकी कहां है? क्या आप हमें प्राथमिकी की प्रति दिखाएंगे?’’ उन्होंने यह सवाल भी किया, ‘ क्या आप जानते हैं कि 'अपराध' और प्राथमिकी के बिना, ईडी के पास पीएमएलए के तहत जांच शुरू करने का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है?’’ सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब कोई प्राथमिकी ही दर्ज नहीं है तो फिर पूछताछ के लिए कैसे बुलाया जा सकता है। यह पूरी कार्रवाई असंवैधानिक, दुर्भावनापूर्ण और प्रतिशोध की राजनीति से प्रेरित है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘आखि़र भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी और कांग्रेस ही क्यों? क्या ईडी की कार्रवाई जनता के मुद्दे उठाने वाली मुखर आवाज़ को दबाने का षडयंत्र है?’’ सुरजेवाला ने दावा किया, ‘‘जब चीन ने हमारे देश की सरज़मीं पर जबरन कब्ज़ा किया और हमारे जवान शहीद हुए, तो देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘न कोई घुसा है, न कोई आया है’। उस समय राहुल गांधी ने सरकार को इस झूठ पर घेरा और शहीद जवानों के लिए आवाज़ उठाई। इसलिए राहुल गांधी से परेशानी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महंगाई से जनता को हो रही परेशानी पर राहुल गांधी ने लगातार सरकार को घेरा। पेट्रोल-डीज़ल हो, रसोई गैस हो, खाने-पीने के सामान हों, उन्होंने लगातार देश के मध्यम वर्ग, नौकरीपेशा, गरीबों, छोटे दुकानदारों, छोटे व्यापारियों के पक्ष में जोरदार आवाज़ उठाई। इसलिए राहुल गांधी से परेशानी है।’’ कांग्रेस नेता ने यह भी कहा, ‘‘डूबती अर्थव्यवस्था और गिरते रुपये को लेकर, एमएसएमई की बदहाली को लेकर, घटती नौकरियों को लेकर, चौतरफा बेरोजगारी को लेकर, युवाओं के गुस्से को लेकर राहुल गांधी ने लगातार आवाज़ उठाई। इसलिए राहुल गांधी से परेशानी है।’’ उनके अनुसार, ‘‘कोरोना में जब सरकार ने अपनी ज़िम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया, उस समय राहुल गांधी ने न केवल सरकार को चेताया, बल्कि सरकार को देर से ही सही, कदम उठाने के लिए मजबूर किया।’’ सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के अन्नदाताओं की आवाज़ उठाई और तीन ‘‘काले कानूनों’’ को वापस लेने के लिए मोदी सरकार को मजबूर कर दिया इसलिए उनसे इस सरकार को परेशानी है। उन्होंने कहा, ‘‘देशवासियों, इस ‘क्रोनोलॉजी’ को समझिए। मोदी सरकार ने बौखला कर ‘‘इलेक्शन मैनेजमेंट डिपार्टमेंट’’ (ईडी) के पीछे छिपकर सत्यनिष्ठा की आवाज पर हमला बोला है। ये हमला विपक्ष की उस निर्भीक आवाज़ पर है जो जनता के सवालों को सरकार के सामने दृढ़ता से रखती है, जो जनता के मुद्दों को भयमुक्त होकर उठा रही है।’’ उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘हम न डरेंगे, न झुकेंगे, न दबेंगे, देश के लिए लड़ते रहेंगे।’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read