बिहार में 759 नए पदों पर होगी नियुक्ति; विधानसभा का शीतकालीन सत्र 13 दिसंबर से, नीतीश कैबिनेट के फैसले बिहार की नीतीश सरकार राज्य के अलग-अलग विभागों में 759 नए पदों पर नियुक्ति करेगी।
सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में इन पदों के सृजन की मंजूरी दी गई।
इनमें सबसे अधिक 534 पद योजना एवं विकास विभाग के हैं।
राज्य के सभी 534 प्रखंडों में एक-एक कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक तैनात किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में 40 प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई।
खेल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों के लिए 31 पद सृजित किए गए हैं।
विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के अंतर्गत इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में शिक्षकों के 64 पद सृजित किए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग में ओटी सहायक के 44 पद, विधि विभाग में 74 पद और विशेष न्यायालय के लिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आठ पदों का सृजन किया गया है।
धान-गेहूं खरीद के लिए 6000 करोड़ खरीफ विपणन मौसम 2022-23 और रबी विपणन मौसम 2023-24 में धान और गेहूं आदि की खरीद (अधिप्राप्ति) के लिए 6000 करोड़ के ऋण सहकारी संस्थानों को दिए जाएंगे।
इसके लिए राज्य सरकार 6000 करोड़ की गारंटी देगी, जिसकी स्वीकृति राज्य कैबिनेट ने दी है।
इसी प्रकार 11 जिलों में सूखा प्रभावित परिवारों को सहायता राशि देने के लिए अतिरिक्त 130 करोड़ बिहार आकस्मिकता निधि से लिए जाएंगे।
शीतकालीन सत्र 13 दिसंबर से विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 13 से 19 दिसंबर तक होगा।
राज्य कैबिनेट ने इसकी स्वीकृति दे दी है।
विधानमंडल के इस सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी।
इस दौरान राज्य के विभिन्न विभागों के लिए आवश्यकतानुसार बजट का प्रबंध किया जाएगा।
साथ ही राज्य सरकार के अन्य विधायी कार्य होंगे।
Article Advertisement
Education
बिहार में 759 नए पदों पर होगी नियुक्ति; विधानसभा का शीतकालीन सत्र 13 दिसंबर से, नीतीश कैबिनेट के फैसले
बिहार में 759 नए पदों पर होगी नियुक्ति; विधानसभा का शीतकालीन सत्र 13 दिसंबर से, नीतीश कैबिनेट के फैसले बिहार की नीतीश सरकार राज्य के अलग-अलग विभागों में 759 नए पदों पर नियुक्ति करेगी। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में इन पदों के सृजन की मंजूरी दी गई। इनमें सबसे अधिक 534 पद यो

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
