अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान855 किलो यूरिया और 48 लीटर रेडबुल जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सा...'ठाकुर का कुआं' के बाद 'तालाब का पानी', बिहार में सियासी घमासान के बीच जीतन राम मांझी ने फेंकी अजब गोटीBihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराबिहार से आ रही थी ट्रेन, शौचालय के पास रखी थीं 11 बोरियां, RPF ने खोली तो मिला 3 लाख का 'सफेद जहर'भारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरारगला रेता, दो उंगलियां काटकर सिर के पास रख दी; बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान855 किलो यूरिया और 48 लीटर रेडबुल जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सा...'ठाकुर का कुआं' के बाद 'तालाब का पानी', बिहार में सियासी घमासान के बीच जीतन राम मांझी ने फेंकी अजब गोटीBihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराबिहार से आ रही थी ट्रेन, शौचालय के पास रखी थीं 11 बोरियां, RPF ने खोली तो मिला 3 लाख का 'सफेद जहर'भारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरारगला रेता, दो उंगलियां काटकर सिर के पास रख दी; बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या

Article Advertisement

Education

उत्तरकाशी में हिमस्खलन में फंसे 19 पर्वतारोहियों की मौत,हेलीकॉप्टर से वापस लाए जा रहे शव

उत्तरकाशी में हिमस्खलन में फंसे 19 पर्वतारोहियों की मौत,हेलीकॉप्टर से वापस लाए जा रहे शव हिमस्खलन हादसे के तीसरे दिन रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंचने में कामयाब हो गईं। टीमों ने मौके से 19 पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए। अब तक कुल 19 पर्वतारोहियों के शव निकाल लिए गए हैं। क्षेत्र में बर्फबारी शुर

उत्तरकाशी में हिमस्खलन में फंसे 19 पर्वतारोहियों की मौत,हेलीकॉप्टर से वापस लाए जा रहे शव

Article Advertisement

उत्तरकाशी में हिमस्खलन में फंसे 19 पर्वतारोहियों की मौत,हेलीकॉप्टर से वापस लाए जा रहे शव हिमस्खलन हादसे के तीसरे दिन रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंचने में कामयाब हो गईं। टीमों ने मौके से 19 पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए। अब तक कुल 19 पर्वतारोहियों के शव निकाल लिए गए हैं। क्षेत्र में बर्फबारी शुरू होने के कारण गुरुवार दोपहर के बाद हवाई रेस्क्यू रोक दिया गया है। लेकिन मौके पर मौजूद टीमें लापता पर्वतारोहियों की तलाश में जुटी हुई हैं। नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनेरिंग (निम) के रजिस्ट्रार विशाल रंजन ने बताया कि गुरुवार सुबह वायुसेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और हाईएल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल, गुलमर्ग, कश्मीर की टीमें हिमस्खलन वाले स्थान तक पहुंचने में कामयाब हो गईं। टीमों ने मौके से 19 पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए। जबकि, 10 लापता पर्वतारोहियों की तलाश की जा रही है। अब तक मिले 19 शवों में से दो निम के प्रशिक्षक और 17 प्रशिक्षुओं के हैं। डीएम अभिषेक रुहेला ने इसकी पुष्टि की है। सभी पर्वतारोहियों के शव डोकरानी बामक एडवांस बेस कैंप में लाए गए हैं। हवाई रेस्क्यू शुरू होने पर इन्हें उत्तरकाशी लाया जाएगा। दोपहर बाद रोका हवाई रेस्क्यू डीएम अभिषेक रुहेला ने बताया कि गुरुवार दोपहर बाद द्रौपदी डांडा क्षेत्र में हल्की बर्फबारी शुरू हो जाने से हेलीकॉप्टरों से किया जा रहा रेस्क्यू रोक दिया गया है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि शुक्रवार को मौसम ठीक रहने पर ही फिर से हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू की उम्मीद है। हालांकि घटनास्थल पर रेस्क्यू टीमें लापता पर्वतारोहियों की तलाश में जुटी हुई हैं। लापता पर्वतारोहियों के परिजन निम से नाराज मातली हैलीपैड पर पहुंचे लापता पर्वतारोहियों के परिजनों ने जिला प्रशासन और निम प्रशासन पर ठीक-ठीक जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया। हरियाणा से पहुंचे हरि प्रकाश का कहना था कि जब मौसम खराब होने की चेतावनी थी तो लोगों को पर्वतारोहण के लिए क्यों भेजा गया। घायल को एम्स में भर्ती कराया जिला अस्पताल में भर्ती हादसे का घायल प्रशिक्षु रोहित भट्ट को गुरुवार को डॉक्टरों ने एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया है। बाकी घायलों का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। वक्त बीतने के साथ टूटती जा रही उम्मीद निम के प्राचार्य रहे कर्नल (रिटायर) अजय कोठियाल का कहना है कि हिमस्खलन की चपेट में आए पर्वतारोहियों को सुरक्षित बचाने के प्रयास कठिन होते जा रहे हैं। कोठियाल ने कहा कि अब तक बचाव दल को एक भी घायल नहीं मिला है। इसका मतलब यह है कि या तो वो गंभीर रूप से घायल होकर एक ही स्थान पर बेबस पड़े हैं या फिर क्रेवास में फंसे हुए हैं। ऐसी स्थिति में बर्फबारी उन्हें और ढक सकती है। हवाई रेस्क्यू रोकने से परिजन निराश दोपहर बाद जैसे ही प्रशासन की ओर से बर्फबारी के कारण हवाई रेस्क्यू रोकने की सूचना दी गई, उत्तराखंड, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश से पहुंचे परिजन निराश हो गए। कुछ परिजन तो फूट-फूट कर रोने लगे। परिजनों को उम्मीद थी कि, हवाई रेस्क्यू शुरू होने के बाद उनके अपने जिस भी हाल में होंगे, मिल जाएंगे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read