पूर्णिया मुफस्सिल थाना परिसर मे शनिवार को जनता दरबार लगायी गयी ।जिसमें जमीन सम्बंधित कुल दो नए आवेदन पड़े।
वहीं पूर्व से प्राप्त दो पुराने आवेदन की सुनवाई शुरू की गई।नए पुराने कुल 4 जमीन संबंधी मामलों पर सुनवाई की गई।चारों आवेदन के मामलों में किसी भी पक्ष का समाधान नहीं निकल पाया जिसके कारण पुण: अगले शनिवार को चारों आवेदक के पक्ष व विपक्ष के लोगों को आने के लिए नोटिस दी गई।
जनता दरबार में आए पहला मामला प्रखंड के चांदी पंचायत के कनैला गांव के निवासी बेबी अफसरी पति गुलाम मुस्तफा और दूसरा पक्ष मोहम्मद शमशेर पिता मोहम्मद हबीब के बीच जमीन विवाद का है।वही दूसरा मामला रजीगंज पंचायत के रजीगंज गाँव निवासी सुधीर कुमार साह पिता स्वर्गीय चंपा लाल साह और धीरेन साह पिता स्व छुतहरु साह के बीच रास्ते को लेकर विवाद का मामला जनता दरबार पहुंचा जिससे अगले शनिवार को पुनः जनता दरबार में आने का निर्देश दिया गया।इसके अलावा अन्य पुराने दो मामले डिमिया छत्रजान पंचायत के श्रीनगर गांव का और दीवानगंज गांव का है जिसे अगले शनिवार को दोनों पक्ष को बुलाकर मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
इस मौके पर जनता दरबार में सदर विधायक विजय खेमका भी जनता की समस्या से रूबरू होने के लिए आए हुए थे।इस मौके पर पूर्णिया पूर्व के अंचलाधिकारी जयंत कुमार गौतम, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष संतोष कुमार झा भी मौजूद थे।उन्होंने सभी मामलों को बारीकी से अध्ययन किया तत्पश्चात मामले का निराकरण नहीं होने पर अंचलाधिकारी जयंत कुमार गौतम को दिशा निर्देश देते हुए मामले का निदान जल्द से जल्द निकालने को कहा।वही सदर विधायक विजय खेमका ने कहा कि एनडीए की सरकार में जमीन संबंधी मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजन प्रत्येक शनिवार को राज्य के सभी थानों में लगाया जा रहा है ताकि आपसी सुलह करवा कर जमीन संबंधी विवाद को कम किया जा सके साथ ही न्यायालय में जमीन संबंधी मामलों को कम किया जा सके।वही अंचलाधिकारी जयंत कुमार गौतम ने आपसी सुलह कर मामले को समाप्त करने के निर्देश दिए।इस मौके पर अंचलाधिकारी जयंत कुमार गौतम ने कहा कि सभी थानों में हर शनिवार को भूमि संबंधी मामलों का निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जाता है इसमें लोग अपनी समस्या को लेकर ज्यादा से ज्यादा आए और जनता दरबार में सुलह कर मामले का निष्पादन करवाएं।उन्होंने कहा कि जो भी लंबित मामले हैं उसे अगले शनिवार को निष्पादन करने का निर्देश दे दी गई है।
जनता दरबार में मुख्य रूप से राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार, राजस्व कर्मचारी विमल कुमार सहित भूमि संबंधित फरियादी मौजूद थे।
पूर्णिया पूर्व से मुन्ना कुमार
Article Advertisement
Politics
पूर्णिया मुफस्सिल थाना परिसर मे शनिवार को जनता दरबार लगायी गयी ।जिसमें जमीन सम्बंधित कुल दो नए आवेदन पड़े
पूर्णिया मुफस्सिल थाना परिसर मे शनिवार को जनता दरबार लगायी गयी ।जिसमें जमीन सम्बंधित कुल दो नए आवेदन पड़े। वहीं पूर्व से प्राप्त दो पुराने आवेदन की सुनवाई शुरू की गई।नए पुराने कुल 4 जमीन संबंधी मामलों पर सुनवाई की गई।चारों आवेदन के मामलों में किसी भी पक्ष का समाधान नहीं निकल पाया जिसके कारण पुण: अगले

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15136 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6751 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15136 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6751 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
