कहा नहीं जा सकता कि राष्ट्रपति बाइडन पाक प्रधानमंत्री इमरान खान से कब बात करेंगे’ वाशिंगटन, 28 सितंबर (भाषा) व्हाइट हाउस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि वह इस बात का ‘अनुमान’ नहीं लगा सकतीं कि राष्ट्रपति जो बाइडन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कब बात करेंगे।
वैसे, दोनों देशों के बीच उच्च स्तर पर बातचीत हो रही है।
हाल ही में अमेरिकी मीडिया के साथ साक्षात्कारों में खान ने शिकायत की थी कि एक "व्यस्त" राष्ट्रपति बाइडन ने उनसे बात करने की जहमत नहीं उठाई, हालांकि वाशिंगटन को अफगानिस्तान को स्थिर करने में पाकिस्तान का समर्थन चाहिए था।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने नियमित प्रेस वार्ता के दौरान सोमवार को यह पूछे जाने पर कि क्या बाइडन जल्द ही खान को फोन कर सकते हैं या नहीं, कहा, “मेरे पास इस समय अनुमान लगाने के लिए कुछ भी नहीं है।
यदि वे कोई बात-मुलाकात करते हैं, तो हम निश्चित रूप से आप सभी को इस बारे में बताएंगे।” प्रेस वार्ता में मीडिया ने इस बात पर प्रकाश डाला कि जब राष्ट्रपति बाइडन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक कर रहे थे, खान ने संयुक्त राष्ट्र में मंच पर कदम रखा और अफगानिस्तान में "अमेरिका की कार्रवाइयों की तीखी आलोचना की और उन्होंने अपने और राष्ट्रपति बाइडन के बीच प्रत्यक्ष रूप से संवाद की कमी पर अफसोस जताया।” इसका जवाब देते हुए साकी ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान में विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और बाइडेन प्रशासन के अन्य प्रमुख घटकों के नेताओं के साथ उच्च स्तर पर संपर्क में है।
उन्होंने कहा, “इस वक्त राष्ट्रपति ने हर विदेशी नेता से बात नहीं की है; यह बिल्कुल सच है।
लेकिन, निश्चित रूप से, उनके पास एक टीम है - एक विशेषज्ञ टीम जिसे यही काम करने के लिए लगाया गया है।”
Article Advertisement
World
कहा नहीं जा सकता कि राष्ट्रपति बाइडन पाक प्रधानमंत्री इमरान खान से कब बात करेंगे’
कहा नहीं जा सकता कि राष्ट्रपति बाइडन पाक प्रधानमंत्री इमरान खान से कब बात करेंगे’ वाशिंगटन, 28 सितंबर (भाषा) व्हाइट हाउस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि वह इस बात का ‘अनुमान’ नहीं लगा सकतीं कि राष्ट्रपति जो बाइडन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कब बात करेंगे। वैसे, दोनों देशों के बीच उच्च

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

World
Hormuz पर ईरान का बड़ा कदम: बनेगा नया Restricted Zone, बिना अनुमति घुसे जहाजों को चेतावनी; दुनिया की Oil Supply पर खतरा

World
दुनिया में बन रहा नया Power Center? SCO में साथ दिखे Modi-Xi-Putin, Pakistan के सामने PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
