अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहरामघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामानबिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहरामघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान

Article Advertisement

Business

PM मोदी ने रूस को पढ़ाया पाठ तो गदगद हुआ अमेरिका, कहा- अलथ-थलग पड़ रहे हैं पुतिन

PM मोदी ने रूस को पढ़ाया पाठ तो गदगद हुआ अमेरिका, कहा- अलथ-थलग पड़ रहे हैं पुतिन रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच समरकंद में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक हुई। इस दौरान पीएम ने पुतिन को शांति का पाठ पढ़ाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का युग युद्ध का युग नहीं है। प्रध

PM मोदी ने रूस को पढ़ाया पाठ तो गदगद हुआ अमेरिका, कहा- अलथ-थलग पड़ रहे हैं पुतिन

Article Advertisement

PM मोदी ने रूस को पढ़ाया पाठ तो गदगद हुआ अमेरिका, कहा- अलथ-थलग पड़ रहे हैं पुतिन रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच समरकंद में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक हुई। इस दौरान पीएम ने पुतिन को शांति का पाठ पढ़ाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का युग युद्ध का युग नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के इस संदेश से अमेरिका गदगद हो उठा है। व्हाइट हाउस ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन खुद को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अलग कर रहे हैं। शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के मौके पर पुतिन को पीएम मोदी के संदेश के बारे में पूछे जाने पर व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में शामिल जॉन किर्बी ने कहा, ''मुझे लगता है कि आपने जो उज्बेकिस्तान में भारत और चीन के नेताओं का संदेश सुना, इससे यह साफ संकेत कि पुतिन यूक्रेन में जो कुछ भी कर रहे हैं उसके प्रति किसी भी देश की सहानुभूति नहीं हैं।'' किर्बी ने आगे कहा, "पुतिन खुद को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अलग कर रहे हैं। हमें विश्वास नहीं है कि यूक्रेन में जो कुछ भी हो रहा है उसके बाद अब रूस के साथ पहले की तरह व्यापार करने का समय रह गया है।" अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि भारत और चीन दोनों ने जो बताया वह दुनिया भर की चिंताओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा, "यूक्रेन पर रूसी आक्रमन को लेकर आप जो भारत और चीन से सुन रहे हैं, वह दुनिया भर की चिंताओं को दर्शाता है।" पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा, "मैं जानता हूं कि आज का युग युद्ध का नहीं है। हमने इस मुद्दे पर आपसे कई बार फोन पर चर्चा की है। लोकतंत्र, कूटनीति और संवाद के जरिए ही इसका समाधान निकाला जा सकता है।" इसपर पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन संघर्ष पर पीएम मोदी के स्टैंड और चिंताओं से अवगत हैं। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि यह सब जल्द से जल्द खत्म हो। लेकिन यूक्रेन का नेतृत्व बातचीत प्रक्रिया में शामिल होने से इनकार कर दिया है।'' उन्होंने कहा कि वे युद्ध के मैदान पर अपने उद्देश्यों को प्राप्त करना चाहते हैं। आपको बता दें कि रूस के द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के बाद भी भारत के द्वारा रूस से सस्ता तेल खरीदना जारी है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत ने अपने लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है। अमेरिकी मीडिया ने भी नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। वाशिंगटन पोस्ट ने कहा, "यह एक दुर्लभ तिरस्कार है। 69 वर्षीय रूसी ताकतवर (पुतिन) को हर तरफ से असाधारण दबाव में देखा जा सकता है।''

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read