क्या फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा?
पीएम मोदी-जिनपिंग की मुलाकात के बाद सामने आया बड़ा अपडेट Pm Narendra Modi BRICS 2024: रूस में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई है।
शिखर सम्मेलन से अलग भेंट में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।
BRICS Summit 2024: रूस में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कजान में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई।
इस मुलाकात में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई है।
पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान चीनी राष्ट्रपति से कहा कि आपसे मिलकर खुशी हुई।
भारत और चीन के संबंध न केवल उनके लोगों के लिए, बल्कि दुनियाभर की शांति स्थिरता और प्रगति के लिए जरूरी हैं।
माना जा रहा है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बात हुई है।
इसको लेकर सकारात्मक अपडेट सामने आ सकता है।
मुलाकात से पूर्व भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी का बयान सामने आया था।
उनसे पूछा गया था कि क्या कैलाश मानसरोवर यात्रा बंद करने का मुद्दा वार्ता में शामिल किया जाएगा?
इसके जवाब में मिसरी ने कहा था कि मुझे यकीन है कि यह उन मुद्दों में से एक होगा, जो नेताओं के बीच होने वाली चर्चाओं के एजेंडे में होंगे।
वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सीमा पर पिछले चार साल में जो स्थिति बनी थी।
उस विषय पर बनी सहमति का वे स्वागत करते हैं।
सीमा पर शांति और स्थिरता बनी रहे, भारत और चीन को इसके लिए पहल करनी होगी।
आपसी विश्वास और एक-दूसरे को साथ लेकर ही दोनों देश आगे बढ़ सकते हैं।
वहीं, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों के बीच अधिक संचार और सहयोग की जरूरत है।
हमें अपने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे की विकास आकांक्षाओं को पूरा करने की जरूरत है।
विकासशील देशों को एक होना होगा।
हम लोगों को अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों को भी निभाना होगा।
अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बढ़ाने के साथ ही लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों को लगातार काम करने की जरूरत है।
2020 में बनी थी तनाव की स्थिति 2020 में भारत और चीन सीमा पर सेनाएं आमने-सामने आ गई थीं।
जिसके बाद लगातार राजनयिक और विभिन्न स्तर पर दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू हुई थी।
अब दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति से कई मुद्दों को सुलझने के आसार हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सीमाओं पर लगातार शांति बनी रहे, इसका ध्यान रखना होगा।
दोनों देशों ने जोर दिया कि सीमा विवाद से निपटने के लिए विशेष प्रतिनिधियों को नियुक्त करना जरूरी है।
तभी शांति बनाए रखने में मदद मिलेगी।
द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-चीन संबंधों को क्षेत्रीय, वैश्विक शांति तथा स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण करार दिया।
Article Advertisement
World
क्या फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा? पीएम मोदी-जिनपिंग की मुलाकात के बाद सामने आया बड़ा अपडेट
क्या फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा? पीएम मोदी-जिनपिंग की मुलाकात के बाद सामने आया बड़ा अपडेट Pm Narendra Modi BRICS 2024: रूस में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई है। शिखर सम्मेलन से अलग भेंट में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हु

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

World
Hormuz पर ईरान का बड़ा कदम: बनेगा नया Restricted Zone, बिना अनुमति घुसे जहाजों को चेतावनी; दुनिया की Oil Supply पर खतरा

World
दुनिया में बन रहा नया Power Center? SCO में साथ दिखे Modi-Xi-Putin, Pakistan के सामने PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
