अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
दिघियाटोल नहर के पास नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर बाइक सवार को पकड़ा, 2.52 लीट...RSS ऑफिस पर हमला मामला: दिल्ली से बिहार-झारखंड तक छापा, शाहजाद भट्टी नेटवर्क के आतंकियों की साजिशभागलपुर, मुंगेर, बांका सहति ब‍िहार के सीमांचल-कोसी के किसानों के खाते में आएंंगे रुपये; e-KYC व भू-सत्यापन करा लेंबिहार में कुछ भी हो सकता है, ई-रिक्शा वाले को किडनैप कर मांगी 80 लाख की फिरौतीBihar Weather Tomorrow: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 18 सितंबर को इन इलाकों में भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएंSSB IG ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर चौकियों का इंस्पेक्शन किया: जवानों से सीधा संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था और निर्...भारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...इंडो-नेपाल बार्डर पर ‘चाइनीज लहसुन’ का खेल, साथ में मिले सीड्स; अफसर भी चौंकेNDA के 3 सहयोगी दलों ने UCC का समर्थन किया: बिहार में JDU का विरोध; शाह बोले थे- 2029 तक 21 राज्यों में UCC...PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...दिघियाटोल नहर के पास नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर बाइक सवार को पकड़ा, 2.52 लीट...RSS ऑफिस पर हमला मामला: दिल्ली से बिहार-झारखंड तक छापा, शाहजाद भट्टी नेटवर्क के आतंकियों की साजिशभागलपुर, मुंगेर, बांका सहति ब‍िहार के सीमांचल-कोसी के किसानों के खाते में आएंंगे रुपये; e-KYC व भू-सत्यापन करा लेंबिहार में कुछ भी हो सकता है, ई-रिक्शा वाले को किडनैप कर मांगी 80 लाख की फिरौतीBihar Weather Tomorrow: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 18 सितंबर को इन इलाकों में भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएंSSB IG ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर चौकियों का इंस्पेक्शन किया: जवानों से सीधा संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था और निर्...भारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...इंडो-नेपाल बार्डर पर ‘चाइनीज लहसुन’ का खेल, साथ में मिले सीड्स; अफसर भी चौंकेNDA के 3 सहयोगी दलों ने UCC का समर्थन किया: बिहार में JDU का विरोध; शाह बोले थे- 2029 तक 21 राज्यों में UCC...PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...

Article Advertisement

Education

प्रधानमंत्री मोदी ने किया अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने किया अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश), सात जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर वाराणसी में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर आये प्रधानम

प्रधानमंत्री मोदी ने किया अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन

Article Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने किया अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश), सात जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर वाराणसी में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर आये प्रधानमंत्री ने इस शिक्षा समागम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद रहे। इस तीन दिवसीय शिक्षा समागम में 300 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति, उच्च शैक्षणिक संस्थानों के निदेशक एवं शिक्षाविद शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य पिछले दो वर्षों में कई पहलों के सफल कार्यान्वयन के बाद देश भर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के कार्यान्वयन को आगे बढ़ाने की नीतियों पर व्यापक विचार-विमर्श करना है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सात से नौ जुलाई तक चलने वाले तीन दिनों के इस समागम के कई सत्रों में बहु-विषयक और समग्र शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार, भारतीय ज्ञान प्रणाली, शिक्षा का अंतरराष्ट्रीयकरण, डिजिटल सशक्तिकरण तथा ऑनलाइन शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता, गुणवत्ता, रैंकिंग और प्रत्यायन, समान और समावेशी शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों की क्षमता निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि इस शिखर सम्मेलन से विचारोत्तेजक चर्चाओं के लिए एक ऐसा मंच मिलने की उम्मीद है जो कार्ययोजना और कार्यान्वयन रणनीतियों को स्पष्ट करने के अलावा ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा। सूत्रों ने बताया कि सम्मेलन में अंतःविषय विचार-विमर्श के माध्यम से एक नेटवर्क का निर्माण करने के साथ-साथ शैक्षिक संस्थानों के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा होगी और उचित समाधानों को स्पष्ट किया जाएगा। अखिल भारतीय शिक्षा समागम का मुख्य आकर्षण उच्च शिक्षा पर वाराणसी घोषणा को स्वीकार करना होगा। यह उच्च शिक्षा प्रणाली के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए भारत के व्यापक नजरिये और नए सिरे से उसकी प्रतिबद्धता को जाहिर करेगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read