अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Darbhanga News: अलीनगर:पंचायत सरकार भवन बनने से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाअपीलार्थी की आपत्ति का करें निराकरणईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और सुविधाओं को लेकर आयोग गंभीरभारत-नेपाल सीमा पर नेपाली नागरिक के पास से डेढ़ करोड़ रुपये की चरस बरामदBahraich News: सीमा पर 1.126 किलो चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तारबिहार में दारोगा ही रोकेंगे वाहन, सिपाही नहींजामुन की इतनी बड़ी सजा, बिहार के बगहा में बच्चों को रस्सी से बांधकर धूप में रखाकिसानों को 86 कृषि यंत्रों पर 80% तक सब्सिडी, 236 करोड़ की योजना को मंजूरीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचारसालोंभर काम की गारंटी के सवाल पर टीकाकर्मी संघ का प्रर्दशननेपाल हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बैठक: घोड़ासहन के झरौखर में एसएसबी, नेपाल एपीएफ और पुलिस ने की संयुक्त...Darbhanga News: अलीनगर:पंचायत सरकार भवन बनने से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाअपीलार्थी की आपत्ति का करें निराकरणईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और सुविधाओं को लेकर आयोग गंभीरभारत-नेपाल सीमा पर नेपाली नागरिक के पास से डेढ़ करोड़ रुपये की चरस बरामदBahraich News: सीमा पर 1.126 किलो चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तारबिहार में दारोगा ही रोकेंगे वाहन, सिपाही नहींजामुन की इतनी बड़ी सजा, बिहार के बगहा में बच्चों को रस्सी से बांधकर धूप में रखाकिसानों को 86 कृषि यंत्रों पर 80% तक सब्सिडी, 236 करोड़ की योजना को मंजूरीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचारसालोंभर काम की गारंटी के सवाल पर टीकाकर्मी संघ का प्रर्दशननेपाल हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बैठक: घोड़ासहन के झरौखर में एसएसबी, नेपाल एपीएफ और पुलिस ने की संयुक्त...

Article Advertisement

boloindia.in
Border News

उड़ान भरने के दौरान प्लेन क्रैश, 18 की मौत; नेपाल के काठमांडू में हुआ दर्दनाक विमान हादसा

Published: 24/07/2024, 06:19:01 pm59 viewsSeemanchal Live

उड़ान भरने के दौरान प्लेन क्रैश, 18 की मौत; नेपाल के काठमांडू में हुआ दर्दनाक विमान हादसा नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज एक प्लेन क्रैश हुआ है। उड़ान भरते ही विमान में भीषण आग लग गई। हादसास्थल पर बचाव अभियान जारी है। हादसा एयरपोर्ट के पास ही हुआ।   नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज भीषण विमान

उड़ान भरने के दौरान प्लेन क्रैश, 18 की मौत; नेपाल के काठमांडू में हुआ दर्दनाक विमान हादसा
उड़ान भरने के दौरान प्लेन क्रैश, 18 की मौत; नेपाल के काठमांडू में हुआ दर्दनाक विमान हादसा नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज एक प्लेन क्रैश हुआ है। उड़ान भरते ही विमान में भीषण आग लग गई। हादसास्थल पर बचाव अभियान जारी है। हादसा एयरपोर्ट के पास ही हुआ।   नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज भीषण विमान हादसा हुआ है, जिसमें 18 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। उनके शव भी निकाले जा चुके हैं। वहीं कैप्टन को बचा लिया गया है। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ। उड़ान भरते ही प्लेन रनवे से फिसल गया और रनवे से बाहर निकलकर मैदान में गिर गया। गिरते ही विमान में आग लग गई। विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी। हादसास्थल पर बचाव अभियान जारी है। पुलिस के जवान और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।     गंभीर हालत में रेस्क्यू किए गए कैप्टन नेपाल की न्यूज वेबसाइट काठमांडू पोस्ट के अनुसार, TIA के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने विमान हादसे की पुष्टि की है। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। विमान के पायलट कैप्टन मनीष शाक्य (37) को रेस्क्यू किया गया है। वे बुरी तरह झुलसे गए थे और उन्हें सिनामंगल के KMC अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। हादसे के जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें विमान में लगी आग देखी जा सकती है। घना काला धुंआ निकल रहा है। वहीं हादसे के बाद एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को रोक दिया गया है।     हादसे का शिकार हुआ प्लेन बॉम्बार्डियर CRJ-200 है, जिसमें 50 यात्रियों के बैठने की क्षमता है, जो नेपाल के लिए खरीदा गया छठा विमान था। अप्रैल 2003 में कनाडाई कंपनी बॉम्बार्डियर द्वारा इसे बनाया गया था और शौर्य एयरलाइंस इस विमान की मालिक है। शौर्य एयरलाइंस की ओर से हादसे में मरने वाले लोगों की सूची जारी की गई है।          

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read