फिलीपीन में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 17 लोगों की मौत, 40 लोग बचाए गए मनीला, चार जुलाई (एपी) फिलीपीन के एक दक्षिणी प्रांत में सैन्य बलों को ले जा रहे वायुसेना के एक सी-130 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और विमान के जल रहे मलबे से कम से कम 40 लोगों को बचा लिया गया।
फिलीपीन के रक्षा मंत्री डेल्फिन लोरेंजाना ने बताया कि बचाव कार्य जारी है।
उन्होंने बताया कि विमान में तीन चालकों और चालक दल के पांच सदस्यों समेत 92 लोग सवार थे।
विमान में सवार शेष लोग सैन्य कर्मी थे।
लॉकहीड सी-130 हरक्यूलिस फिलीपीन को सैन्य सहायता के रूप में इस साल सौंपे गए अमेरिकी वायु सेना के दो पूर्व विमानों में से एक था।
चीफ ऑफ स्टाफ जनरल सिरिलिटो सोबेजाना ने बताया कि विमान रविवार दोपहर को सुलु प्रांत में पर्वतीय कस्बे पाटीकुल के बांगकल गांव में उतरने से कुछ ही देर पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
सोबेजाना ने बताया कि विमान दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर से सैन्य बलों को ले जा रहा था।
सरकारी बल सुलु के मुस्लिम बहुल प्रांत में अबु सय्याफ आतंकवादियों के खिलाफ दशकों से लड़ रहे हैं।
विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
उन्होंने बताया कि विमान में सवार कम से कम 40 लोगों को अस्पताल ले जाया गया और सैन्य बल शेष लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
मध्य फिलीपीन में बारिश हो रही है, लेकिन यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुलु क्षेत्र का मौसम भी प्रभावित हुआ है या नहीं।
सुलु के मुख्य शहर जोलो में हवाईअड्डा पर्वतीय क्षेत्र से कुछ किलोमीटर दूर स्थित है।
इस क्षेत्र में सैन्य बल अबु सय्याफ के खिलाफ लड़ रहे हैं।
कुछ आतंकवादियों ने इस्लामिक स्टेट संगठन से स्वयं को जोड़ लिया है।
अमेरिका और फिलीपीन ने बमबारी, फिरौती के लिए अपहरण करने और सिर कलम करने के मामलों के कारण अबु सय्याफ को काली सूची में डाल दिया है।
हालांकि अबु सय्याफ समूह सरकारी कार्रवाई के कारण पिछले कुछ साल में कमजोर हुआ है, लेकिन यह अब भी खतरा बना हुआ है।
एपी सिम्मी शोभना शोभना 0407 1339 मबांजानगुंगु
Article Advertisement
World
फिलीपीन में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 17 लोगों की मौत, 40 लोग बचाए गए
फिलीपीन में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 17 लोगों की मौत, 40 लोग बचाए गए मनीला, चार जुलाई (एपी) फिलीपीन के एक दक्षिणी प्रांत में सैन्य बलों को ले जा रहे वायुसेना के एक सी-130 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और विमान के जल रहे मलबे से कम से कम 40 लोगों को बचा लिय

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
भारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असर

World
भारत-न्यूजीलैंड Free Trade Agreement 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय कारोबार और निर्यात को क्या मिलेगा फायदा

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

Bihar
जमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा

Bihar
बिहार के छात्रों की समस्याएं अब सीधे प्रशासन तक, कैंटीन से छात्रवृत्ति और सुरक्षा तक उठे सवाल
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
