पटना में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प पटना, 27 दिसंबर (भाषा) बिहार भाजपा मुख्यालय के बाहर अपनी मांगों के समर्थन में एकत्र हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने सोमवार को लाठीचार्ज किया, पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया और हवा में पिस्तौलें लहराईं।
आंदोलनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं, जिनमें से कई तो बच्चों को गोद में लिए हुए थीं।
ये महिलाएं पंचायत वार्ड सचिवों के रूप में अपनी नौकरी को नियमित करने की मांग कर रही थीं।
आंदोलनकारियों ने करीब एक पखवाड़े पहले गर्दनी बाग में धरना शुरू किया था।
इस बीच, विपक्षी नेताओं ने धरनास्थल का दौरा किया और उनकी मांग के समर्थन में अपनी एकजुटता व्यक्त की।
समर्थन से उत्साहित वे सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीरचंद पटेल मार्ग स्थित कार्यालय के सामने जमा हो गए और पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी से आश्वासन की मांग करने लगे।
चौधरी भाजपा कोटे से ही मंत्री हैं।
यह पता नहीं चल पाया है कि जब प्रदर्शनकारी प्रदर्शन कर रहे थे तब मंत्री अंदर थे या नहीं।
पुलिसकर्मी इन प्रदर्शनकारियों को यह कहते हुए वहां से हटने को लेकर दबाव बनाने लगे कि इस मार्ग पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं है।
प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई हुई, और बाद में लाठीचार्ज और पानी की बौछारों की नौबत आ गयी।
पुलिस दल के कुछ सदस्यों को भीड़ के पीछे दौड़ते देखा गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हालांकि, कोई गोली नहीं चलाई गई और दोपहर तक स्थिति सामान्य हो गई।
उन्होंने कहा कि "अवैध प्रदर्शन" में शामिल लोगों के खिलाफ अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
Article Advertisement
Crime
पटना में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प
पटना में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प पटना, 27 दिसंबर (भाषा) बिहार भाजपा मुख्यालय के बाहर अपनी मांगों के समर्थन में एकत्र हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने सोमवार को लाठीचार्ज किया, पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया और हवा में पिस्तौलें लहराईं। आंदोलनकारियों में बड

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
