अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारपश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने रद्द किया बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले 5 डॉक्टरों का पंजीकरण"प्रश्न-पत्र की फोटो असली या नकली", बिहार दारोगा भर्ती धांधली में EOU को BPSSC से चाहिए इन 6 सवालों बड़े के...JDU का नीतीशकरण तो बहाना है, असली मकसद 'निशांत उदय'! बिहार की राजनीति चलाएंगे सियासी पुत्रबिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...SSB ने 9.5 किलो गांजा जब्त किया, सीमा पर हाई अलर्टबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी पर'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारपश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने रद्द किया बिहार के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले 5 डॉक्टरों का पंजीकरण"प्रश्न-पत्र की फोटो असली या नकली", बिहार दारोगा भर्ती धांधली में EOU को BPSSC से चाहिए इन 6 सवालों बड़े के...JDU का नीतीशकरण तो बहाना है, असली मकसद 'निशांत उदय'! बिहार की राजनीति चलाएंगे सियासी पुत्रबिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...SSB ने 9.5 किलो गांजा जब्त किया, सीमा पर हाई अलर्टबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी पर

Article Advertisement

Entertainment

‘सुधर जाओ वरना…’, भोजपुरी सिंगर देवी को मिली धमकी, बोलीं- ‘शाॅक्ड हूं’

‘सुधर जाओ वरना…’, भोजपुरी सिंगर देवी को मिली धमकी, बोलीं- ‘शाॅक्ड हूं’ Patna News: पूर्व पीएम अटल बिहारी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी के भजन पर हुए बवाल के बाद सिंगर देवी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी मिल रही है। भोजपुरी लोक गायिका देवी की मुश्किलें कम हो

‘सुधर जाओ वरना…’, भोजपुरी सिंगर देवी को मिली धमकी, बोलीं- ‘शाॅक्ड हूं’

Article Advertisement

‘सुधर जाओ वरना…’, भोजपुरी सिंगर देवी को मिली धमकी, बोलीं- ‘शाॅक्ड हूं’ Patna News: पूर्व पीएम अटल बिहारी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी के भजन पर हुए बवाल के बाद सिंगर देवी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी मिल रही है। भोजपुरी लोक गायिका देवी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी मिल रही है। सोशल मीडिया पर उनसे कहा जा रहा है ‘सुधर जाओ वरना जहां महात्मा गांधी पहुंचे हैं, वहीं पहुंचा देंगे’। वहीं लोक गायिका ने कहा मैंने प्रोग्राम के दौरान ईश्वर अल्लाह तेरो नाम के लिए नहीं बल्कि ‘पागलों के झुंड’ के लिए साॅरी कहा था। गायिका देवी ने कहा मैं बहुत ही ज्यादा शाॅक्ड हूं। गायिका ने आगे कहा मैं एक ऐसा भजन गा रही थी जो महात्मा गांधी का प्रिय भजन है। उस समय मंच पर बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कार्यक्रम आयोजित किया था। इनके अलावा डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, संजय पासवान और शाहनवाज हुसैन भी कार्यक्रम में मौजूद थे। गायिका ने कहा मुझे नहीं पता ये लोग कौन हैं, लेकिन अभी पता चला है कि वो लोग हिंदू पुत्र संगठन से जुड़े हैं। इस संगठन के अध्यक्ष नागेश सम्राट हैं। इसी संगठन ने शोर मचाया था। गायिका ने आगे कहा जब ईश्वर अल्लाह तेरे नाम लाइन आई तो, लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद मंच पर बैठे नेता हरकत में आ गए। उन लोगों को भी समझ नहीं आया कि किस तरह से पब्लिक को हैंडल किया जाए। कार्रवाई होनी चाहिए इस दौरान कुछ लोग मेरे पास आए, कहा आप साॅरी बोल दीजिए, इससे थोड़ा काम हो जाएगा। हंगामा देख मुझे लगा कि मारपीट न हो जाए। इसलिए मैंने उन लोगों की बात मानते हुए साॅरी कह दिया। देवी यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा इतने बड़े दिग्गज नेता कार्यक्रम में मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में कुछ लोगों ने हंगामा किया, इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। मिल रही धमकियां सिंगर ने कहा इस कार्यक्रम के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। गायिका ने मांग की कि जो हमारे देश के बड़े नेता हैं, उनको इस मामले में एक्शन लेना चाहिए। क्योंकि ये देश के लिए शर्मनाक बात है। अटल बिहारी जी सभी समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलते थे। उनके जन्म दिवस पर इस प्रकार की हरकत होना अपने आप में बहुत ही शर्मनाक बात है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read